BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Janjgir News: धान खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा, हड़ताल के बीच नजर नहीं आ रही तैयारी, कृषि मंत्री ने कहा ऐसे लोगों से नहीं खरीदेंगे धान

Janjgir News जांजगीर-चाम्पा जिले में धान की खरीदी को लेकर केंद्रों में कोई तैयारी नहीं की गई है। जिले के 129 केंद्रों में सन्नाटा है। बारदाना नहीं पहुंचा है, इस …

Janjgir News, image source: ibc24

Janjgir News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 13 Nov 2025 | 7:50 pmModified: 13 Nov 2025 | 7:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. जिले के 129 केंद्रों में सन्नाटा
  2. 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की नजर नहीं आ रही संभावना
  3. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने सरकार पर उठाए सवाल

जांजगीर: Janjgir News, जांजगीर-चाम्पा जिले में धान की खरीदी को लेकर केंद्रों में कोई तैयारी नहीं की गई है। जिले के 129 केंद्रों में सन्नाटा है। बारदाना नहीं पहुंचा है, इस तरह 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। दूसरी ओर, सहकारी बैंक से जुड़े प्रबन्धक, खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है। ऐसे में धान खरीदी को लेकर केंद्रों में प्रारंभिक तैयारी नहीं हुई है।

इस मामले में किसानों का कहना है कि जिले में नहर की वजह से धान की फसल देर से तैयार होती है। अभी 10 दिन बाद ही केंद्रों में धान आना शुरू होगा। लेट वेरायटी के धान की बोआई होती है, इसलिए कटाई में देरी होने से खरीदी भी देरी से होती है। धान खरीदी केंद्रों में तैयारी नहीं होने को लेकर कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने सरकार पर किसान हित में ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।

धान खरीदी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था कर रही सरकार

Janjgir News, वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने धान खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उठाए सवाल पर भी पलटवार किया और कहा कि प्रदेश में तय समय पर धान खरीदी शुरू होगी । किसानों को किसी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी भी मिलेंगे, किसानों का रजिस्ट्रेशन भी होगा, उन्हें टोकन भी मिलेगा सरकार वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है । लेकिन बिचौलियों से और कोच्चियों से धान नहीं खरीदा जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की पार्टी कोच्चियों के दम पर चलने वाली पार्टी है । फिर चाहे शराब कोचिया हो या जमीन दलाल हो। धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि खुद उन्होंने और उनके विभाग के अधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लगता है वह काम करने के मूड में नहीं हैं, इसलिए किसान हित में जो फैसला सरकार को लेना होगा लेंगे।

कांग्रेस विधायक ने दिया समर्थन

बता दें कि धान खरीदी से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में सहकारी समिति कर्मचारी संघ और कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल के 11 वें दिन बिलासपुर के संभागीय प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक प्रदर्शनकरियों को समर्थन देने पहुंचे।

दरअसल सहकारी समिति कर्मचारी संघ और कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल पर हैं। आशंका है कि इसका सीधा असर 15 नवंबर से होने जा रही धान खरीदी पर पड़ेगा। प्रदेश के करीब 15 हजार कर्मचारी सभी संभागों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में धान खरीदी पर संशय के बादल घिरते जा रहे हैं।

आज बिलासपुर में आंदोलनरत कार्यकर्ताओं का कांग्रेस ने समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये कार्यकर्ता अपनी जायज़ मांगों को लेकर धरने पर हैं और कांग्रेस इनका पूरी तरह से समर्थन करती है। अगर सरकार जल्द ही इनकी मांग पूरी नहीं करती है तो कांग्रेस इनके साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन भी करेगी।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Janjgir News, Paddy procurement centers are deserted, preparations are lacking amid the strike, and the Agriculture Minister has declared that he will not purchase paddy from middlemen

शहर की खबरें

जांजगीर चांपा

और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am