Chhattisgarh Village Name Change: अंधविश्वास से उपजा छत्तीसगढ़ के इस गांव का नाम, अब बदलने की उठी मांग, महिलाएं बोली- होती है शर्मिंदगी, चिढ़ाते है लोग
अंधविश्वास से उपजा छत्तीसगढ़ के इस गांव का नाम…Chhattisgarh Village Name Change: The name of this village in Chhattisgarh arose from
- एक छोटा सा गांव ‘चुड़ैलझरिया’ चर्चा का विषय बना हुआ है,
- गांव का अजीबोगरीब और अंधविश्वास से जुड़ा नाम,
- अब गांववाले नाम बदलवाने की कर रहे मांग,
जशपुर: Chhattisgarh Village Name Change: इन दिनों जशपुर जिले का एक छोटा सा गांव ‘चुड़ैलझरिया’ चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है इस गांव का अजीबोगरीब और अंधविश्वास से जुड़ा नाम, जिसे अब गांववाले बदलवाने की मांग कर रहे हैं। यह गांव पत्थलगांव जनपद की ग्राम पंचायत पतरापाली के अंतर्गत आता है। चारों ओर हरे-भरे जंगलों और झाड़ियों से घिरे इस गांव की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है, लेकिन इसका नाम चुड़ैलझरिया गांववालों के लिए लंबे समय से शर्मिंदगी और उपहास का कारण बना हुआ है।
Chhattisgarh Village Name Change: ग्रामीणों का कहना है कि यह नाम उनकी सामाजिक पहचान को धूमिल करता है। गांव की महिलाएं खास तौर पर इस नाम से आहत हैं। उनका कहना है कि जब उनकी बेटियों की शादी दूसरे गांवों में होती है तो लोग उन्हें "चुड़ैलझरिया वाली" कहकर चिढ़ाते हैं। हमारे लिए यह अपमानजनक है। यह सिर्फ नाम नहीं, हमारी इज़्ज़त और पहचान का सवाल है। हम चाहते हैं कि इस नाम को बदला जाए।
अंधविश्वास से उपजा नाम
Chhattisgarh Village Name Change: गांव के इस नाम के पीछे एक पुरानी कहानी है। कहा जाता है कि कई साल पहले इस क्षेत्र की झाड़ियों से रहस्यमयी आवाज़ें सुनाई देती थीं, जिससे लोगों को "चुड़ैलों" की मौजूदगी का भ्रम हुआ। इसी अंधविश्वास के चलते गांव को "चुड़ैलझरिया" कहा जाने लगा। हालांकि अब गांववाले इस पुराने डर और सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं।
अब गांव का नाम सुंदरझरिया में बदलने की मांग
Chhattisgarh Village Name Change: गांव के लोगों ने अब इस नाम को "सुंदरझरिया" में बदलने की मांग की है। कई ग्रामीण तो आपसी बातचीत में पहले से ही इस नए नाम का उपयोग कर रहे हैं। उनका मानना है कि नया नाम उनकी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक गरिमा और आत्मसम्मान को दर्शाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक रूप से गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ नाम बदलने की बात नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान और सकारात्मक सामाजिक पहचान की दिशा में एक ज़रूरी कदम है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्रामीणों का कहना है कि गांव का नाम बदलने की मांग इसलिए की जा रही है क्योंकि "चुड़ैलझरिया" नाम अंधविश्वास से जुड़ा है और यह उनकी सामाजिक पहचान और आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Village Name Change: The name of this village in Chhattisgarh
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am