BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jashpur News: हत्या के आरोप में पांच लोग जेल में बंद…पुलिस के सामने कबूल किया अपराध…दो महीने बाद लौट आया मरा हुआ शख्स

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला (Jashpur News) सामने आया है। पुलिस ने जिसकी हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा …

Jashpur News

Jashpur News

Sneha Singh
Published: 22 Dec 2025 | 11:48 amModified: 22 Dec 2025 | 12:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा
  2. दो महीने बाद युवक ज़िंदा मिला
  3. पांच आरोपियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला (Jashpur News) सामने आया है। पुलिस ने जिसकी हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, वह ज़िंदा निकल गया। दो महीने बाद युवक ने थाने जाकर खुद को ज़िंदा बताया।

Jashpur News: परिवार ने की थी मौत की पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर-तुरीटोंगरी जंगल में एक अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्राम सिटोंगा निवासी सीमित खाखा (30 वर्ष) के रूप में की थी। इस पहचान की पुष्टि खुद सीमित के माता-पितापरिवार और भाई ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने की थी।

इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने भी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर ‘सीन ऑफ क्राइम’ का रीक्रिएशन भी किया था, जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

थाने पहुंचकर खुद को बताया ज़िंदा

शनिवार, 20 दिसंबर की रात मामला उस समय पलट गया, जब मृत घोषित किया गया सीमित खाखा ग्राम पंचायत सिटोंगा की सरपंच कल्पना खलखो के साथ खुद थाने पहुंच गया। सीमित ने थाने जाकर बताया कि “वह मजदूरी के लिए झारखंड गया था, रांची से अलग होकर गिरिडीह के सरईपाली गांव में काम कर रहा था और मोबाइल न होने के कारण संपर्क नहीं कर पाया था।”

नए सिरे से शुरू होगी जाँच

एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने कहा कि पुलिस ने पहचान और आरोप स्वीकार करने की सभी कानूनी प्रक्रियाएं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी की थीं। सीमित खाखा के जीवित मिलने के बाद अब पूरे प्रकरण की नए सिरे से जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई हेतु वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है। वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच जारी है।

https://youtu.be/vPHkiKvqVC4?si=5qeMzyztgxXI6ga1

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 22 अक्टूबर को एक अधजली लाश मिली थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Man Declared Dead in Chhattisgarh Murder Case Found Alive After Two Months

शहर की खबरें
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am