Pathalgaon Girl Kidnapping: रात को कमरे में सोई नाबालिग बेटी, फिर सुबह हो गई गायब! पूरी कहानी जानकर परिजनों के उड़ गए उड़े होश
Pathalgaon Girl Kidnapping: रात को कमरे में सोई नाबालिग बेटी, फिर सुबह हो गई गायब! पूरी कहानी जानकर परिजनों के उड़ गए उड़े होश

Pathalgaon Girl Kidnapping
- एक रात में उजड़ गया परिवार
- बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाया
- पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा खुलासा
पत्थलगांव: Pathalgaon Girl Kidnapping: पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
एक रात में उजड़ गया परिवार (Pathalgaon News)
Pathalgaon Girl Kidnapping: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि रात में भोजन के बाद पूरा परिवार सो गया था और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी भी अपने कमरे में सोने गई थी। लेकिन 5 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे जब परिजन उसे जगाने पहुंचे, तो वह कमरे में मौजूद नहीं थी। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों के यहां काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया है।
बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाया (minor girl kidnapping case)
Pathalgaon Girl Kidnapping: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान तथा बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार पतासाजी, संदिग्धों से पूछताछ, मुखबिर की सूचना और पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि नाबालिग बालिका थाना बागबहार क्षेत्र के एक गांव में आरोपी मानसिंह नाग (उम्र 20 वर्ष) के साथ मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे प्रेम और शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया था और उसके साथ अनाचार किया।
Pathalgaon Girl Kidnapping: पुलिस ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें
- एक ऐसा गांव जहां दूध मिलता है बिल्कुल मुफ्त! बेचना माना जाता है पाप, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
- धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रहा ऐसा काम, बिगड़े हालात की वजह से दो दिन बंद रही खरीदी, भुगत रहे सिस्टम की मार?
- लावारिस मिठाई कांड से मचा हड़कंप! प्रसाद समझकर लोगों ने खाए, लेकिन बन गया जानलेवा, अब तक इतने लोगों की दर्दनाक मौत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: यह मामला नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर अनाचार करने से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pathalgaon Girl Kidnapping Rape Case
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm