एआई से फर्जी वीडियो बनाकर आरपीएफ अधिकारी के परिवार को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
एआई से फर्जी वीडियो बनाकर आरपीएफ अधिकारी के परिवार को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
झांसी, 11 सितंबर (भाषा) कर्नाटक की 27 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से फर्जी वीडियो बनाकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी और उसके परिवार को ब्लैकमेल करने तथा जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कर्नाटक के हुब्बल्ली निवासी मरीना लाजरस उर्फ मरीना जसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश किए जाने के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला ने एआई की मदद से कथित तौर पर फर्जी वीडियो तैयार किए और उन्हें आरपीएफ अधिकारी के परिवार को भेजकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि उसने परिवार को धमकाकर पहले करीब 40 हजार रुपये वसूल लिए थे और अब 15 लाख रुपये की और मांग कर रही थी।
मामले में दो अगस्त को झांसी आरपीएफ कमांडेंट जितेंद्र शर्मा की पत्नी अंकिता भारद्वाज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मरीना एआई से बनाए गए फर्जी वीडियो भेजकर परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र शर्मा ने इससे पहले भी आरोपी महिला और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: एआई से फर्जी वीडियो बनाकर आरपीएफ अधिकारी के परिवार को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
JHANSI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm