Assistant Teacher Bharti 2026: बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की आखिरी तारीख इस दिन
Ads
Assistant Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UPTET यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Assistant Teacher Bharti 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UPTET यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा लेवल 1 (कक्षा 1 से 5वीं तक) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8वीं तक) के असिस्टेंट टीचर के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च से 26 अप्रैल 2026 तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने संबंधित योग्यता पूरी की है और शिक्षक बनने की दिशा में अपनी तैयारी कर रहे हैं।
UPTET 2026 notification: योग्यता और पात्रता
लेवल 1 के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री और D.El.Ed पास होना जरूरी है, या फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इंटर्मीडिएट में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड B.El.Ed होना चाहिए।
लेवल 2 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के साथ B.Ed होनी चाहिए। इसके अलावा, स्पेशल एजुकेशन में B.Ed, 2 साल का BTC या इंटर्मीडिएट में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड B.El.Ed/B.C.Ed होना जरूरी है।
UP TET exam online apply: एग्जाम फीस और पैटर्न
सामान्य/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए पेपर फीस 1000 रुपये, SC/ST उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रखी गई है। परीक्षा में कुल 150 MCQs होंगे, जिनका समय 150 मिनट यानी डेढ़ घंटे का होगा। खास बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
UPESSC teacher eligibility test: सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5वीं तक) में बाल विकास एवं शिक्षण विधि, कम्पल्सरी हिंदी और इंग्लिश/उर्दू/संस्कृत, गणित और पर्यावरणीय अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 (कक्षा 6 से 8वीं तक) में बाल विकास एवं शिक्षण विधि, कम्पल्सरी भाषा और विशेषज्ञता वाले विषय से 60 प्रश्न होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद पेपर 1, पेपर 2 या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।