CG Anganwadi Bharti: 8वीं पास महिलाओं के लिए शानदार मौका, यहां आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

Ads

CG Anganwadi Bharti: 8वीं पास महिलाओं के लिए शानदार मौका, यहां आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 09:38 AM IST

CG Anganwadi Bharti | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 17 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे
  • 8वीं पास और 18–44 वर्ष आयु आवश्यक
  • निश्चित प्रारूप में बंद लिफाफे के माध्यम से कार्यालय में जमा करना होगा

दंतेवाड़ा: CG Anganwadi Bharti अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, डी.के.एस. भवन रायपुर के प्रेस विज्ञप्ति अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत माड़पाल दुग्गापारा में आंगनबाड़ी सहायिका रिक्त पद पर नियमानुसार पूर्ति किया जाना हैं।

CG Anganwadi Bharti 2026 इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से दिनांक 17 मार्च से 31 मार्च 2026 तक संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में बंद लिफाफा, डाक या स्वयं के द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं।

शैक्षणिक अर्हतानुसार सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 से 44 वर्ष का होना निर्धारित किया गया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसो में कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा व महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

31 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को कम से कम 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

18 से 44 वर्ष के बीच।