CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF: 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती पर शिक्षा विभाग ने लगाई मुहर, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

Ads

CG Teacher Vacancy 2026: 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती पर शिक्षा विभाग ने लगाई मुहर, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 09:14 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 09:15 AM IST

CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF: 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती पर शिक्षा विभाग ने लगाई मुहर, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • 5000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती की आधिकारिक स्वीकृति दे दी
  • भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी
  • विभाग फरवरी 2026 के अंत तक इसका नोटिफिकेशन/विज्ञापन जारी कर सकता है

रायपुर: CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में शिक्षकीय संसाधनों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने भर्ती पर लगाई मुहर

CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय आदेश के माध्यम से पूर्व में 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रस्ताव के अनुरूप 292 सहायक शिक्षकों के नवीन पदों के सृजन की सहमति देते हुए उन पर भी भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल स्वीकृत पदों की संख्या अब 5000 हो गई है। उक्त भर्ती की अनुमति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर प्रदान की गई है। इस निर्णय से राज्य के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही यह निर्णय शिक्षण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

परीक्षा की तैयारी में तेजी

जो उम्मीदवार लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार और उसकी तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब अपनी तैयारियों को और तेज कर देना चाहिए। उम्मीदवार पिछली भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हें सॉल्व करने की कोशिश करें। दरअसल, 5000 पदों पर अगर भर्ती निकलती है, तो आवेदन की संख्या भी लाखों में जाएगी और ऐसे में परीक्षा भी काफी मुश्किल हो सकती है, ताकि परीक्षा के अगले चरण से पहले अयोग्य उम्मीदवारों को छांटा जा सके।

लंबे समय से अभ्यर्थियों को है इंतजार

बता दें कि बीतें दिनों सीएम साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षक के 5000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस भर्ती को लेकर अफसर और विभाग फरवरी तक विज्ञापन जारी करें। ज्ञात हो कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

 

शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन कब तक आएगा?

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, स्कूल शिक्षा विभाग को फरवरी 2026 के भीतर विज्ञापन जारी करने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि इसी महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इन 5000 पदों में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इसमें मुख्य रूप से शिक्षक (Teacher) और सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के पद शामिल हैं। हाल ही में 292 नए सहायक शिक्षकों के पदों को विशेष रूप से सृजित किया गया है।

क्या परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा?

भी तक के संकेतों के अनुसार, परीक्षा व्यापम (Vyapam) के माध्यम से ली जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पुराने प्रश्न पत्रों के आधार पर तैयारी करें क्योंकि प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होने वाली है।

पिछली भर्ती के कितने पदों का बैकलॉग इसमें शामिल है?

पिछली सरकार ने 14 हजार पदों की घोषणा की थी, लेकिन केवल 10 हजार नियुक्तियां ही हो पाई थीं। वर्तमान भर्ती उन रिक्तियों को भरने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है।

भर्ती के लिए पात्रता (Eligibility) क्या होगी?

सामान्यतः इसके लिए स्नातक (Graduation), बी.एड (B.Ed)/डी.एड (D.Ed) और टीईटी (TET - Teacher Eligibility Test) पास होना अनिवार्य होता है। विस्तृत पात्रता नोटिफिकेशन जारी होने पर स्पष्ट होगी।