Anganwadi Vacancy 2025 CG Notification: दिवाली से पहले निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए बंपर भर्ती / Image: IBC24 Customized
पटना: Education Department Jobs 2025 Advertisement विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने सौगातों की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। जहां एक ओर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को त्योहार से पहले रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का ऐलाना किया है तो वहीं अब सरकार ने बेरोजगारों के लिए पिटारा खोल दिया है। जी हां बिहार लोक सेवा आयोग ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
Education Department Jobs 2025 Advertisement जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 935 पदों पर होनी है, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य भाषा में भाग-1 में सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) व भाग-2 में सामान्य हिंदी (70 अंक) के कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ) पूछे जाएंगे। दो घंटे में सभी का जवाब देना होगा। इसमें क्वालीफाइ करना अनिवार्य है।
| वर्ग | कुल संख्या | महिला |
|---|---|---|
| सामान्य श्रेणी | 374 | 131 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 93 | 33 |
| अनुसूचित जाति | 150 | 53 |
| अनुसूचित जनजाति | 10 | 4 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 168 | 59 |
| पिछड़ा वर्ग | 112 | 39 |
| पिछड़े वर्गों की महिलाएं | 28 | 00 |
| कुल | 935 | 319 |