IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS में क्लर्क के 11,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS ने क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इससे उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का एक और मौका मिल गया है। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे वे अब बढ़ी हुई तारीख तक लाभ उठा सकते हैं।
(IBPS Clerk Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 11,403 पदों पर होगी IBPS Clerk भर्ती।
- आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2026 कर दी गई है।
- उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती 2026 के लिए आवेदन (IBPS Clerk Recruitment 2026) की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया है। उम्मीदवार 28 अगस्त की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11,403 पदों पर होगी भर्ती
IBPS Clerk 2026 भर्ती अभियान के तहत (IBPS Clerk Recruitment 2026) देश के अलग-अलग सरकारी बैंकों में कुल 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती CRP CSA XVI के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। उम्मीदवारों को खास तौर पर सलाह दी गई है कि वे इस बार अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
IBPS Clerk भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
कब होगी परीक्षा और कितनी सैलरी?
IBPS Clerk 2026 की प्रारंभिक परीक्षा (IBPS Clerk Recruitment 2026) 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने की जानकारी दी गई है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अंतिम चयन मेन्स परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट प्रक्रिया का हिस्सा होगा। भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। चयनित कर्मचारियों का वेतनमान 24,050 से 64,480 रुपये तक रहेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। वहां CRP Clerks/Customer Service Associate Recruitment लिंक खोलकर New Registration पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसके साथ फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी। अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bank Holiday: अगर बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम है तो पहले जान लें ये तारीखें, क्योंकि इस हफ्ते 4 दिन ठप रहेगा कामकाज, कहीं आपका काम न अटक जाए
- Purandar Mishra Statement: ब्लू वाटर हादसे के बाद एक्शन में विधायक, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई? बोले- ‘खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया’
- Minister Dharampal Singh Video: पशुधन मंत्री को नहीं मिली सर्किट हाउस के VIP कमरे की चाबी, बताई गई ये चौंकाने वाली वजह, आप भी जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


