SBI Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा? SBI में 207 पदों पर भर्ती शुरू, सैलरी भी शानदार, ऐसे करें अप्लाई

SBI Recruitment 2026: SBI भर्ती के तहत कुल 207 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

SBI Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा? SBI में 207 पदों पर भर्ती शुरू, सैलरी भी शानदार, ऐसे करें अप्लाई

(SBI Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 13, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: September 13, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI में 207 पदों पर भर्ती
  • 25 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
  • 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SBI Recruitment 2026) के कई पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 207 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 तय की गई है।

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

इस भर्ती में जोनल हेड रिटेल, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें भी अलग रखी गई हैं। उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में अच्छा अनुभव होना जरूरी है।

योग्यता और आयुसीमा

जोनल हेड रिटेल और रीजनल हेड पदों के लिए MBA के साथ संबंधित सर्टिफिकेट और कई वर्षों का अनुभव मांगा गया है। रिलेशनशिप मैनेजर के लिए ग्रेजुएशन और कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के पदों के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स, CFA या CA जैसी योग्यता के साथ अनुभव मांगा गया है। पद के अनुसार उम्र सीमा 23 से 50 वर्ष तक है।

VP और AVP पदों का भी मौका

वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ पद (SBI Recruitment 2026) के लिए बैचलर डिग्री और कम से कम 6 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ के लिए बैचलर डिग्री के साथ कम से कम 3 साल का अनुभव मांगा गया है। इन पदों के लिए उम्र सीमा क्रमशः 26 से 42 वर्ष और 23 से 35 वर्ष रखी गई है। कुल मिलाकर पद के हिसाब से 3 से 15 साल तक का अनुभव जरूरी है।

5 साल का कॉन्ट्रैक्ट और इंटरव्यू से चयन

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा। जरूरत के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। उम्मीदवारों (SBI Recruitment 2026) का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और जरूरत पड़ने पर एक या दो राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। वेतन यानी CTC पर भी इंटरव्यू के दौरान चर्चा होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा। वहां न्यू रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी देने के साथ फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।