Microsoft Jobs: माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने का सीक्रेट क्या है? कौन सी पढ़ाई और कोर्स दिला सकते हैं आपको हाई पैकेज वाली जॉब, जानें पूरी डिटेल यहां

Ads

Microsoft Jobs: अगर आप माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाना चाहते हैं तो सही स्किल्स और कोर्स करना बहुत जरूरी है। इस कंपनी में जाने के लिए टेक्निकल ज्ञान और प्रैक्टिकल तैयारी चाहिए। यहां हम बताएंगे कि कौन से कौर्स और तैयारी आपको नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 11:59 AM IST

(Microsoft Jobs/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए मजबूत टेक स्किल जरूरी
  • कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई देती है बेहतर मौका
  • DSA और कोडिंग इंटरव्यू का सबसे अहम हिस्सा

Microsoft Jobs: आज के समय में लाखों युवा माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने का सपना देखते हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। जहां काम करना एक बड़ा करियर अवसर माना जाता है। आकर्षक सैलरी, बेहतर वर्क कल्चर और नई तकनीकों पर काम करने का मौका इसे और भी खास बनाता है। लेकिन सवाल यह है कि यहां नौकरी कैसे मिलती है और किन कोर्स की जरूरत पड़ती है।

कम्प्यूटर साइंस और तकनीकी पढ़ाई है आधार

माइक्रोसॉफ्ट में ज्यादातर तकनीकी पदों के लिए कम्प्यूटर साइंस, आईटी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है। B.Tech, B.E., BCA और MCA जैसे कोर्स करने वाले छात्रों के लिए यहां बेहतर मौके होते हैं। हालांकि केवल डिग्री काफी नहीं होती बल्कि मजबूत तकनीकी ज्ञान और प्रैक्टिकल स्किल्स भी जरूरी होते हैं।

कोडिंग और DSA की मजबूत तैयारी जरूरी

माइक्रोसॉफ्ट के इंटरव्यू में Data Structures and Algorithms (DSA) बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें उम्मीदवार की समस्या हल करने की क्षमता को परखा जाता है। Array, Graph, Tree और Queue जैसे टॉपिक्स की अच्छी समझ जरूरी होती है। इसके साथ C++, Java, Python और JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं पर पकड़ होना भी जरूरी होता है।

क्लाउड, AI और डेटा साइंस की मांग

आज के समय में क्लाउड कम्प्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट का Azure प्लेटफॉर्म इस क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम है। Azure से जुड़े कोर्स या सर्टिफिकेशन नौकरी पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा AI, Machine Learning और Data Science की स्किल्स भी बहुत डिमांड में हैं। Python और SQL जैसी तकनीकों का ज्ञान इस फील्ड के लिए जरूरी है।

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के रास्ते

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के तीन मुख्य तरीके होते हैं। इममें पहला कैंपस प्लेसमेंट, जहां IIT, NIT और बड़े कॉलेजों में सीधी भर्ती होती है। दूसरा इंटर्नशिप जिसमें छात्र Microsoft में काम करके अनुभव प्राप्त करते हैं और प्रदर्शन अच्छा होने पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल सकता है। तीसरा तरीका ऑनलाइन और इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से चयन होता है। जहां स्किल्स और परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

इन्हें भी पढ़ें:

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए कौन-सी डिग्री जरूरी है?

कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे कोर्स जैसे B.Tech, BCA, MCA ज्यादा उपयोगी होते हैं।

क्या सिर्फ डिग्री से माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी मिल सकती है?

नहीं, इसके लिए तकनीकी स्किल्स और कोडिंग की मजबूत समझ भी जरूरी होती है।

इंटरव्यू में सबसे ज्यादा क्या पूछा जाता है?

Data Structures and Algorithms (DSA) और प्रोग्रामिंग से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।

कौन-सी प्रोग्रामिंग भाषाएं जरूरी हैं?

C++, Java, Python और JavaScript जैसी भाषाओं का ज्ञान बहुत जरूरी माना जाता है।