PSSSB Recruitment 2026: PSSSB में सीनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 28 मार्च है आखिरी तारीख, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कितनी मिलेगी सैलरी?
PSSSB Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 2026 में सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(PSSSB Recruitment 2026/ Image Credit: Meta AI)
- आवेदन केवल ऑनलाइन: 7 मार्च से 28 मार्च 2026।
- न्यूनतम योग्यता: स्नातक + कंप्यूटर कोर्स।
- आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार: 500 – 1500 रुपये।
PSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों को सरकारी दफ्तर में काम करने का मौका मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स होना चाहिए। जिनके पास NIELIT (DOEACC) का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। पंजाब के SC, ST और BC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 42 वर्ष है। वहीं जो उम्मीदवार पहले से केंद्र या राज्य सरकार में कार्यरत हैं, उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
आवेदन शुल्क
- पूर्व सैनिक, EWS, दिव्यांग और LDESM: 500 रुपये
- SC और BC (पंजाब के): 750 रुपये
- अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: 1500 रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। सफल उम्मीदवारों को अंग्रेजी और पंजाबी में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा। अंत में मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन होगा।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को सीनियर असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह पद लेवल-6 पे स्केल के अंतर्गत आता है। शुरुआती मूल वेतन लगभग 35,400 रुपये प्रति माह होगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 17 Pro Price: iPhone 17 Pro इतना सस्ता कभी नहीं था! छप्परफाड़ ऑफर देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे! जानें कहां मिल रही ये बड़ी डील
- Junior Doctors Staipend Increased: जूनियर डॉक्टरों की खुली किस्मत.. सरकार ने स्टाइपेंड में किया बड़ा इजाफा, जानें अब मिलेंगे कितने रुपये
- Sagar Minor Rape News: 10 साल की मासूम को बनाया हवास का शिकार, खेत में इस हाल में मिली बच्ची, देखकर पपरीजनों के उड़े होश

Facebook


