Junior Doctors Staipend Increased: जूनियर डॉक्टरों की खुली किस्मत.. सरकार ने स्टाइपेंड में किया बड़ा इजाफा, जानें अब मिलेंगे कितने रुपये

Madhya Pradesh Junior Doctors Staipend Increased: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, पीजी और इंटर्न को मिलेगा ज्यादा भुगतान, सरकार ने जारी किए आदेश।

Junior Doctors Staipend Increased: जूनियर डॉक्टरों की खुली किस्मत.. सरकार ने स्टाइपेंड में किया बड़ा इजाफा, जानें अब मिलेंगे कितने रुपये

Junior Doctors Staipend Increased || Image- IBC24 News Symbolic

Modified Date: March 13, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: March 13, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में सरकार ने की बढ़ोतरी
  • पीजी डॉक्टरों को अब मिलेगा ज्यादा भुगतान
  • हड़ताल के बाद सरकार ने जारी किए आदेश

Junior Doctors Staipend Increased: भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाते हुए प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक़ पीजी प्रथम वर्ष के जूनियर डॉक्टरों को अब 75,444 रुपये की जगह 77,662 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

हड़ताल का असर, सरकार ने दिया था आश्वासन

जूनियर डॉक्टरों ने पिछले दिनों स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल भी की थी। हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टरों की उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया था। अब सरकार ने इस आश्वासन को लागू करते हुए स्टाइपेंड में वृद्धि कर दी है।

जानें स्टाइपेंड में कितना इजाफ़ा

Junior Doctors Staipend Increased: नई व्यवस्था के तहत पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है। वहीं पीजी द्वितीय वर्ष का स्टाइपेंड 77,764 रुपये से बढ़ाकर 80,050 रुपये और तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है। इंटर्न का स्टाइपेंड भी 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा सुपर स्पेशिलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया गया है, जबकि जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 63,324 रुपये निर्धारित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौत

यह भी देखें:-

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात का सीएसएल के जहाज निर्माण उद्योग पर फिलहाल कोई असर नहीं: अधिकारी

ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown