Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी, सीएम साय और योगी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बातें
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी, सीएम साय और योगी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बातें

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी, सीएम साय और योगी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बातें /image: AI Generated
- अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
- CM विष्णुदेव साय और CM योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन
- वाजपेयी ने तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व किया था
नई दिल्ली। Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) की 8वीं पुण्यतिथि है, इस अवसर पर इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी दूरदृष्टि अद्वितीय थी तथा उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और उन्होंने 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका ज़ोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”
https://twitter.com/narendramodi/status/2088800410664649152
सीएम विष्णुदेव साय ने भी किया नमन (Vishnu Deo Sai Atal Bihari Vajpayee)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। सीएम साय ने अपने X में एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने राजनीति में सुचिता, सिद्धांत और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की। राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी को कर्तव्यपथ पर निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
https://twitter.com/vishnudsai/status/2088824015028637923
योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि (Yogi Adityanath Atal Bihari Vajpayee)
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। योगी ने कहा कि राष्ट्रोन्नति के प्रति वाजपेयी का अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2088785764649959474
तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary)
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को 93 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार देश का नेतृत्व किया। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था।
ये भी पढ़ें
- LPG e KYC Last Date Today: आज से इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर! सब्सिडी भी हो सकती है बंद, तुरंत करा लें ये जरूरी काम, यहां जाने पूरा प्रोसेस
- All Schools Closed Tomorrow In Himachal Pradesh: कल 17 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, सीएम ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, आदेश जारी
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: अगले चार दिन बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि हर वर्ष 16 अगस्त को मनाई जाती है। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm