(RBI Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: RBI Recruitment 2026: अगर आपने सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और आपके पास लंबे समय का अनुभव है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी पाने का बहुत अच्छा मौका है। RBI ने कंसल्टेंट साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मंगाए हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RBI की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इनमें सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़े पद शामिल हैं। यह भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती नियुक्ति तीन साल के लिए की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इस अवधि को दो साल तक आगे बढ़ाया जा सकता है।
कंसल्टेंट साइट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास निर्माण कार्य, बिल्डिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और संबंधित क्षेत्र में करीब 15 साल का अनुभव होना चाहिए। कुछ पदों के लिए सरकारी विभाग या सरकारी संस्थानों में काम करने का अनुभव भी मांगा गया है। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 65 साल तक होनी चाहिए।
चयन के बाद उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग शहरों में नियुक्ति दी जा सकती है। सिविल इंजीनियर पदों के लिए रायपुर, चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ और मुंबई जैसी जगहों पर पोस्टिंग का विकल्प दिया गया है। वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पदों के लिए मुख्य पोस्टिंग मुंबई में होगी। सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने करीब 2.40 लाख रुपये से 4.10 लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। पहले आवेदन पत्र और अनुभव की जांच होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 600 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा। वहां भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।