(SAIL Rourkela Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)
SAIL Rourkela Vacancy 2026: राउरकेला स्टील प्लांट (SAIL) में वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन (SAIL Rourkela Vacancy 2026) जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
SAIL राउरकेला की इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के अप्रेंटिस पद शामिल हैं। इसमें ट्रेड अप्रेंटिस के 421 पद, डिप्लोमा (टेक्नीशियन) अप्रेंटिस के 414 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 275 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास (SAIL Rourkela Vacancy 2026) संबंधित ट्रेड में जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री होना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी की होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या अभी अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं वे आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा एक साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन NAPS पोर्टल और डिप्लोमा व ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए NATS पोर्टल के माध्यम से करना होगा। आयु सीमा की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SAIL की इस भर्ती (SAIL Rourkela Vacancy 2026) में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट में 10वीं कक्षा के अंकों को 30 प्रतिशत और ITI, डिप्लोमा या डिग्री के अंकों को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए राउरकेला बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें, फिर सबमिट करें।