SSC Stenographer Vacancy 2026: SSC ने Grade C और D के 700 से ज्यादा पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कब तक और कौन कर सकता है अप्लाई?

Ads

SSC Stenographer Vacancy 2026: SSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है।

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 02:20 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 02:20 PM IST

(SSC Stenographer Vacancy 2026/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • SSC ने स्टेनोग्राफर Grade C और D पदों पर भर्ती निकाली
  • आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई, ऑनलाइन प्रक्रिया जारी
  • 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: SSC Stenographer Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर Grade C और Grade D पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्टेनोग्राफ और टाइपिंग की बेसिक जानकारी होना जरूरी है। यह कौशल इस नौकरी के लिए काफी अहम माना जाता है।

आयु सीमा और छूट

Grade C पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं Grade D पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतन और सुविधाएं

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। Grade C पद के लिए सैलरी 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक होगी। जबकि Grade D पद के लिए 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट देना होगा। जिसमें उनकी टाइपिंग और स्टेनोग्राफ क्षमता जांची जाएगी। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और फीस

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फीस जमा करनी होगी। इन पदों पर आवेदन हेतु जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?

12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास स्टेनोग्राफी और टाइपिंग की जानकारी है, आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई है।

आयु सीमा क्या रखी गई है?

Grade C के लिए 18–30 वर्ष और Grade D के लिए 18–27 वर्ष आयु सीमा तय है।

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल और ओबीसी के लिए 100 रुपये, जबकि SC/ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन मुफ्त है।