CG Panchayat Election 2025 : पंचायत चुनाव में हार से नाराज बदमाशों ने देर रात किया ये कांड, पूर्व सरपंच समेत 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
पंचायत चुनाव में हार से नाराज बदमाशों ने देर रात किया ये कांड…CG Panchayat Election 2025: Angered by the defeat in the Panchayat elections
- कांकेर पंचायत चुनाव में हिंसा
- हार से नाराज समर्थकों ने मतदान दल और पुलिसकर्मियों पर हमला किया
- पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी और रोहित नेताम समेत 40 से अधिक लोग शामिल
कांकेर : CG Panchayat Election 2025 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान कांकेर जिले के पुसवाड़ा गांव में हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। 17 फरवरी को मतदान के बाद मतगणना के दौरान हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम के समर्थकों ने मतदान दल को बंधक बनाने और मतपेटी लूटने का प्रयास किया।
Read More : हाईकोर्ट ने खारिज की नक्सलियों की ये अपील, हमले में शहीद हुए थे 15 जवान और 4 आम नागरिक..जानें मामला
CG Panchayat Election 2025 : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चुनाव के शुरुआती रुझानों में रुखमणी कोसम आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम मतगणना में वह पीछे रह गईं और हार गईं। इससे उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और मतदान दल पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी भीड़ के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को भी बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे मामला और तूल पकड़ चुका है।
CG Panchayat Election 2025 : घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिंसा में शामिल पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी, रोहित नेताम समेत 40 से अधिक लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। हिंसा में शामिल अन्य लोगों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जा रही है। सरकारी वाहनों को हुए नुकसान की भी जांच जारी है।
CG Panchayat Election 2025 : डीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। हिंसा में शामिल कई लोगों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिसकर्मियों से मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरपंच पद के उम्मीदवार रुखमणी कोसम की हार से नाराज समर्थकों ने मतदान दल और पुलिसकर्मियों पर हमला किया, मतपेटी लूटने की कोशिश की, जिससे हिंसा भड़क उठी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Panchayat Election 2025: Angered by the defeat
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm