छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया
छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया
कांकेर, तीन फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कांकेर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार दोपहर कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर जंगल में मुठभेड़ हुई।
एलेसेला के मुताबिक, क्षेत्र में माओवादियों के उत्तर बस्तर और माड़ संभाग से जुड़े माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को रविवार को माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।
एलेसेला ने बताया कि अभियान के दौरान रविवार दोपहर लगभग 12.30 बजे सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तभी माओवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।
एलेसेला के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां से एक वर्दीधारी माओवादी का शव, एक एसएलआर राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान जतिन मंडावी के रूप में हुई है, जो माओवादियों की मिलिट्री कंपनी नंबर पांच का सदस्य था और जिसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम था।
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के आठ नक्सलियों को मार गिराने के एक दिन बाद हुई है।
मंडावी की मौत के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक हुई अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इस दौरान कांकेर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में सबसे अधिक 34 नक्सली मारे गए हैं।
गत 20-21 जनवरी को रायपुर संभाग के अंतरगत गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे।
पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।
भाषा
सं संजीव पारुल
पारुल
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया
Kanker
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am