BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर
Bhasha
Published: 20 Jun 2025 | 10:41 pmModified: 20 Jun 2025 | 10:41 pm

कांकेर, 20 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कैडर शांति उर्फ देवे को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि महिला नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम है।

एलेसेला ने बताया कि कोटरी नदी के किनारे आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जंगल में संयुक्त पुलिस दल और माओवादी दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई।

अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली की पहचान बीजापुर जिले की निवासी शांति के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शांति पहले गरियाबंद क्षेत्र के गोबरा एरिया कमेटी में सक्रिय थी और बाद में वह उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय हो गई तथा पीएलजीए कंपनी नंबर पांच व कंपनी नंबर सात से जुड़ी रही।

एलेसेला ने बताया कि शांति पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से .303 बोर की एक रायफल, एक देसी बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), .303 राइफल की सात गोलियां, एक वॉकी-टॉकी सेट और अन्य सामान बरामद किया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ के बारे में बताया कि दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी हिंसा की जड़े कमजोर हो रही है।

सुंदरराज ने बताया, “दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी हिंसा की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर हो रही हैं। क्षेत्र में शांति बहाल करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी प्रतिबद्धता और साहस के साथ कार्य कर रहे हैं। भयमुक्त वातावरण की स्थापना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति अब भी उन माओवादियों के लिए खुली है, जो हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले अन्य माओवादियों का पता लगाने के लिए आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि बीते 18 महीनों में बस्तर क्षेत्र में हुई विभिन्न मुठभेड़ों के दौरान अब तक कुल 412 नक्सलियों के शव बरामद किये गये है, जिनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी के महासचिव बसवराजु और केंद्रीय समिति सदस्य सुधाकर जैसे शीर्ष माओवादी शामिल हैं।

भाषा सं संजीव जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm