Gwalior Crime News: महिला को अकेली देख घर में घुसे पांच बदमाश, बंदूक की नोक पर हाथ-पैर बांधे, फिर शरीर के अंगों से उतारे…
महिला को अकेली देख घर में घुसे पांच बदमाश, बंदूक की नोक पर हाथ-पैर बांधे…Gwalior Crime News: Seeing the woman alone, five miscreants

Gwalior Crime News | Image Source | IBC24
- ग्वालियर में 80 साल की बुजुर्ग से लूट,
- बंधक बनाकर बदमाशों ने की डकैती,
- जेवर-नकदी लूटकर फरार,
ग्वालियर: Gwalior Crime News: भितरवार में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हथियारबंद 5 बदमाशों ने बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना भितरवार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 की है।
Gwalior Crime News: बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया हाथ-पैर बांधे और घर में रखी नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने लूट से पहले बुजुर्ग महिला के कान में पहने टॉप्स (बाली) खींच लिए जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई। महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Gwalior Crime News: 80 वर्षीय लक्ष्मी खटीक रात में घर पर अकेली थीं और सो रही थीं। रात लगभग 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला पांच हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए। कुछ के चेहरे ढंके हुए थे तो कुछ के खुले। बदमाशों ने महिला की पिटाई कर तौलिए से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद सिर पर बंदूक तानकर डराया-धमकाया। महिला के कान के टॉप्स और गहने लूटने के अलावा बदमाशों ने घर की तलाशी ली और 40 हजार रुपए नकद व बहू के जेवर भी लूट लिए। लूट के दौरान दो बदमाश महिला के पास खड़े रहे जबकि बाकी तीन पूरे घर की तलाशी लेते रहे।
Gwalior Crime News: घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से बयान लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़िता के अनुसार उनके तीन बेटे हैं जो पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाशों को इस बात की जानकारी पहले से थी और उन्होंने इसी आधार पर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में, रात करीब 12 बजे हुई जब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी खटीक घर में अकेली थीं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Crime News: Seeing the woman alone, five miscreants entered the house, tied her hands and feet at gunpoint, then removed her body parts...
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm