BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
Bhasha
Published: 10 Apr 2026 | 8:49 amModified: 10 Apr 2026 | 8:49 am

कांकेर, 10 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाथिया नवागांव के पास दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो जाने से एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव का रहने वाला परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने कांकेर विकासखंड के चिवराज गांव गया था और कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में विवाह समारोह से लौट रहे परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं संजीव सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm