BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कन्नौज में प्रशासन ने कांवड़ियों से मांगी माफी, तब खत्म हुआ धरना

कन्नौज में प्रशासन ने कांवड़ियों से मांगी माफी, तब खत्म हुआ धरना

कन्नौज में प्रशासन ने कांवड़ियों से मांगी माफी, तब खत्म हुआ धरना
Bhasha
Published: 22 Aug 2026 | 2:02 pmModified: 22 Aug 2026 | 2:02 pm

कन्नौज (उप्र), 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड पर शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया, जब हरदोई के बिलग्राम से आए सैकड़ों कांवड़ियों के जुलूस में बज रहे डीजे को रोक दिया गया और पुलिसकर्मियों पर कांवड़ियों से अभद्रता एवं मारपीट का आरोप लगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांवड़ियों ने इस घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जो प्रशासन के माफी मांगने के बाद समाप्त हुआ।

मामला बढ़ने पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) देवेंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अजय कुमार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने प्रशासन की ओर से कांवड़ियों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अभद्रता और मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी, कांवड़ियों ने करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया और बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए।

बिलग्राम से कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु जैसे ही बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचे, पुलिस ने विद्युत लाइन का हवाला देकर डीजे और कांवड़ को शहर के अंदर ले जाने से रोक दिया। इससे नाराज श्रद्धालु वहीं धरने पर बैठ गए।

कांवड़ियों का आरोप है कि इसी दौरान सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ आए सिपाहियों ने एक कांवड़िए के साथ अभद्रता और मारपीट की, जिसके बाद वहां मौजूद कांवड़िए आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाल को निलंबित करने की मांग करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख एडीएम और एएसपी ने कांवड़ मंडल से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और सभी कांवड़ियों से माफी मांगते हुए बाबा गौरीशंकर को जल अर्पित करने का निवेदन किया।

हालांकि पुलिस अधीक्षक की ओर से इस मामले में अब तक किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कन्नौज में प्रशासन ने कांवड़ियों से मांगी माफी, तब खत्म हुआ धरना

People also search for:UP Kanwar Dharna
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm