BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कन्नौज में पॉक्सो का आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार, तलाश में पांच टीमें गठित

कन्नौज में पॉक्सो का आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार, तलाश में पांच टीमें गठित

कन्नौज में पॉक्सो का आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार, तलाश में पांच टीमें गठित
Bhasha
Published: 31 Aug 2026 | 1:16 pmModified: 31 Aug 2026 | 1:16 pm

कन्नौज (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) कन्नौज जिला अदालत परिसर से पॉक्सो अधिनियम का एक आरोपी सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि फरार कैदी की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा गुरसहायगंज, ठठिया, सौरिख थानों की पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीमों को भी लगाया गया है। उनके अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं और लापरवाही बरतने वाले सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा नैन निवासी अंकुल उर्फ अंशुल (25) पर घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उसके खिलाफ 29 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सौरिख पुलिस ने आरोपी को 30 अगस्त को मढपुरा पुल के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अदालत में पेश किया गया। रविवार शाम को उंगलियों के निशान लेने के लिए जिला अदालत भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, उंगलियों के निशान लेते समय आरोपी ने उल्टी-दस्त का बहाना बनाया और जब सिपाही उसे शौचालय की ओर ले जा रहे थे, तभी वह उनको धक्का देकर बाउंड्री फांदकर फरार हो गया।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कन्नौज में पॉक्सो का आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार, तलाश में पांच टीमें गठित

People also search for:U.P. detainee absconding
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm