BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Bhasha
Published: 12 Sept 2026 | 10:38 amModified: 12 Sept 2026 | 10:38 am

कन्नौज (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को बलही गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमरीपुर निवासी जीतू (22) और टिंकू (20) के रूप में हुई।

एसएचओ ने बताया कि जीतू मोटरसाइकिल से अपने दोस्त टिंकू के साथ कानपुर के मंधना जा रहा था और शुक्रवार रात नौ बजे उनकी मोटरसाइकिल जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बलही के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि ट्रक का अगला पहिया मोटरसाइकिल के ऊपर से निकल गया और मोटरसाइकिल ट्रक में फंस कर घिसटती रही। जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मण्डी समिति पुलिस और जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाषा सं आनन्द नेत्रपाल शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

People also search for:UP Truck Youths
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm