Video : ईंट भट्टे की जांच करने पहुंचे SDM साहब.. नगर पंचायत अध्यक्ष ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, फिर जमकर हुई तू तू मैं मैं.. देखें वीडियो
Nagar Panchayat president slapped SDM : नगर पंचायत अध्यक्ष चमन खां ने SDM के थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nagar Panchayat president slapped SDM
जुम्मन कुरैशी/कासगंज। यूपी के कासगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष चमन खां ने SDM के थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अध्यक्ष के ईट भट्ठे पर SDM जांच के लिए गए थे। SDM और नेताजी के बीच आपस में बातचीत हो रही थी बातचीत के दौरान चेयरमैन ने SDM को थप्पड़ मार दिया।
दरअसल, यह पूरा मामला कासगंज जनपद की तहसील पटियाली क्षेत्र के बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के निकट लगे AAB ईट भट्टा का है। तहसील पटियाली के SDM कुलदीप सिंह लेखपाल के साथ ईट भट्ठा पर पहुंचे थे। तभी पास में जेसीबी मशीन से खनन हो रहा था। एसडीएम की नजर जेसीबी पर पड़ी तभी SDM कुलदीप सिंह ने मिट्टी खनन को रुकवाया। तभी वहां नेताजी चमन खां की एंट्री हो जाती है और दोनों में कहासुनी होती है। उसके बाद भट्ठा मालिक व नगर पंचायत अध्यक्ष चमन खां ने SDM के थप्पड़ मार दिया, फिर उन दोनों में काफी गाली गलौज होती है।
एक वीडियो में नगर पंचायत अध्यक्ष चमन खां 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का SDM पर आरोप लगा रहे है। और दूसरी वीडियो में एसडीएम कह रहे हैं कि उल्टा काम करवाएगा रुक रुक। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: SDM sahab came to inspect the brick kiln.. Nagar Panchayat president slapped him hard
KASGANJ
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm