BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, छह घायल

बिहार में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, छह घायल

बिहार में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, छह घायल
Bhasha
Published: 18 May 2025 | 11:14 pmModified: 18 May 2025 | 11:14 pm

कटिहार/अररिया, 18 मई (भाषा) बिहार के कटिहार और अररिया जिलों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और उसकी दो साल की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि पहली दुर्घटना में, कटिहार जिले में एक तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटोरिक्शा में सवार एक महिला शिक्षिका और उसकी दो साल की बेटी की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सिंपल कुमारी (महिला शिक्षिका) और उनकी बेटी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में सिंपल कुमारी की मां, दो पुरुष शिक्षक और ऑटोरिक्शा चालक शामिल है।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह घटना रविवार दोपहर प्राणपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत कुसियारी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों के अनुसार, एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला शिक्षिका और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि मृतक महिला शिक्षिका की मां और ऑटोरिक्शा चालक समेत चार घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और एक मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने सड़क को खाली किया।

अररिया जिले में एक अन्य दुर्घटना में, सिमराहा पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत सौरगांव इलाके में रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक यादव (45) और मोहम्मद रऊफ (48) के रूप में हुई है।

सिमराहा पुलिस थाने के प्रभारी प्रेम भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'यह घटना रविवार दोपहर सौरगांव इलाके में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बाइक की गति तेज थी और बाइक सवारों ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां अशोक यादव और मोहम्मद रऊफ को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

भाषा

अमित संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, छह घायल

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm