BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Katni News: इस गांव में 8वीं के बाद पढ़ाई नहीं करती लड़कियां, परिजन करवा देते हैं शादी, जानिए हैरान कर देने वाली वजह

Katni News: इस गांव में 8वीं के बाद पढ़ाई नहीं करती लड़कियां, परिजन करवा देते हैं शादी, जानिए हैरान कर देने वाली वजह

Katni News| Photo Credit: File Image

Katni News| Photo Credit: File Image

Priya Jagat
Published: 21 Dec 2024 | 11:22 pmModified: 21 Dec 2024 | 11:23 pm

कटनी। Katni News: सरकार बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ पर जोर दे रही है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, कटनी शहर से महज 10 किलोमीटर दूर एक गांव ऐसे हैं जहां 8वीं के बाद बेटियां पढ़ाई नहीं करती। इसकी वजह परिजनों में बेटियों के साथ अनहोनी होने का डर है। इसके अलावा जो स्कूल जाने और शहर की तरफ आने वाला पास का रास्ता है वह बेहद खराब है। कटनी जिले से खराब रास्ते से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित घिनौनी गांवों में 8वीं तक का सरकारी स्कूल है। जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए  7 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, लेकिन रास्ता बेहद खराब है और यह रास्ता जिले के दो विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र को भी जोड़ता है और इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के बीचो बीच एक 7 करोड़ की लागत से 2018 में पुल का निर्माण हुआ था,जो खराब सड़क के चलते सुना रहता है। इससे बहुत कम ही ग्रामीण और बच्चे गुजरते हैं।

Read More: Maharashtra Minister Portfolio Allocation: महाराष्ट्र में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा, शिंदे को शहरी विकास, अजित पवार को इस विभाग की जिम्मेदारी

वहीं घिनौनी गांव से शहर और स्कूल जाने के लिए जो दूसरा रस्ता है, वह रास्ता जंगल में पड़ता है। जिससे छात्राओं को खतरा बना रहता है और कई बार उनके साथ छेड़छाड़ जैसे वारदातें भी हो चुकी है। इससे ग्रामीण बेटियों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है। ऐसे में मजबूरी में परिजन बेटियों की आगे की पढ़ाई नहीं करवाकर हाथ पीले करवा रहे हैं। यही वजह है कि बीते कई साल में ग्राम की अधिकांश बेटियाें को 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। एकाएक बेटियों के पढ़ाई छोड़ने पर IBC24 न्यूज़ के संवाददाता ने घिनौनी और इससे लगे हुए पंचायत में जाकर पड़ताल की तो वजह चौंकाने वाली सामने आई।

Read More: Indore News: MPPSC के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मिले उमंग सिंघार, कहा-'अगले विधानसभा सत्र में रखेंगे भर्ती की मांग' 

इस गांव की कुल 1 हजार की आबादी वाले इन गांव से शहर की तरफ आने वाला रास्ता जो सिर्फ 5 किलोमीटर का है। उसकी हालत बेहद ही खराब है और बारिश के दिनों में तो यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है जिससे निकलना दूभर हो जाता है। वही जो दूसरा रस्ता है उस रस्ते से शहर की तरफ आने के लिए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है और यह रस्ता जंगल से गुजरता है। जंगल होने के कारण आवागमन के कम साधन होते है। ऐसे में छात्राओं के वीराने में पैदल य साईकिल से इतनी लंबी दूरी तय करने में हमेशा अनहोनी का डर बना रहता है।

Katni News: कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा स्थित घिनौनी ग्राम के महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि, 8वीं के बाद पढ़ाई के लिए गांव से बाहर छात्राओं के पैदल जाने वाला मार्ग काफी वीरान है। कई बार शरारती लड़के भी छेड़छाड़ करते हैं। दूसरी ओर यहां जानवरों का भी डर बना रहता है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यदि खराब रास्ते बन जाए तो कम दूरी तय कर समय से सुरक्षित स्कूल आना जान कर सकते है,गांवों के बच्चे और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

 

 

 

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: In this village girls do not study after 8th standard, relatives get them married, know the shocking reason

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am