Katni News: नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़! 1.56 लाख के जाली नोट बरामद, ऑनलाइन सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा
Katni News: नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़! 1.56 लाख के जाली नोट बरामद, ऑनलाइन सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

Katni News,Fake currency, Counterfeit notes, Fake note printing, Katni fake currency, Jabalpur STF action,
- कटनी में नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़,
- ऑनलाइन सेंटर की आड़ में नकली नोटों की फैक्ट्री,
- 1.56 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार,
कटनी : Katni News: जबलपुर एसटीएफ की टीम ने कटनी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बडखेरा में की गई जहां दबिश देकर एक युवक को पकड़ा गया है। युवक के पास से 1 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोटें जब्त की गई है। इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया है।
नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़
Katni News: इस कार्रवाई में नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, कंप्यूटर, स्कैनर, कलर प्रिंटर, स्पेशल कागज और नकली नोटों का जखीरा बरामद किया जाना बताया जा रहा है। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कृष्णा लोधी पिता गुलाब सिंह उम्र 29 वर्ष नाम का युवक जो गांव में ऑनलाइन सेंटर चला रहा है वह 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापता है और सप्लाई करता है। इसका बड़ा नेटवर्क फैला है। इस इनपुट के बाद टीम ने सात दिन तक युवक की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सबूतों के बाद दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
Read More : छत्तीसगढ़ में बड़ा पोहा घोटाला! 429 टन पोहा बेचकर ब्रोकरों ने 1.71 करोड़ का गबन किया, दो आरोपी गिरफ्तार
1.56 लाख के जाली नोट बरामद
Katni News: टीम ने कटनी के ग्राम पंचायत बखड़ेरा स्थित कृष्णा लोधी के ठिकाने से 1 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं। उसके पास से नोट छापने वाली प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर, स्याही, काटने की ब्लेड, गोंद, नोट छपाई का पेपर बरामद होना बताया जा रहा है। कृष्णा लोधी ऑनलाइन व गारमेंटस की दुकान भी संचालित करता है। लोगों की नजरों से बचने और नकली नोटों के गोरखधंधे को छुपाने के लिए उसने दुकान को ढाल बना रखा था। वहीं से वह कंप्यूटर व प्रिंटर का उपयोग कर नकली नोट छापने का काम करता था।
Read More : भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
ऑनलाइन सेंटर की आड़ में गोरखधंधा
Katni News: कटनी एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि इस छापेमार कार्यवाही के पहले टीम ने कटनी पुलिस को सूचना दे दी थी और बिलहरी पुलिस चौकी के स्टॉप के साथ यह छापेमार कार्यवाही की गई है। वही पकड़े गए आरोपी कृष्णा लोधी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इस नेटवर्क का लिंक जबलपुर सहित अन्य महानगरों से भी जुड़ा है। यह आशंका जताई जा रही है कि युवक नकली नोटों की सप्लाई आसपास के जिलों और शायद कुछ राज्यों तक भी कर रहा था। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है। आरोपी कृष्णा लोधी को अरेस्ट कर जबलपुर ले जाया गया है और एसटीएफ की टीम पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि ये नकली नोट कहां-कहां भेजे जा रहे थे और कितने समय से यह धंधा चल रहा था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: नकली नोट की पहचान करने के लिए RBI द्वारा बताए गए सुरक्षा चिन्ह देखें जैसे: वॉटरमार्क, सुरक्षा धागा, माइक्रो लेटर्स, नंबरिंग की गुणवत्ता और रंग बदलने वाली स्याही। मोबाइल ऐप जैसे ‘Mani App’ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni News: Big racket of fake notes busted
कटनी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm