कवर्धा लोहारिडीह कांड की न्यायिक जांच में नहीं मिले सबूत, किसी ने भी नहीं खोला मुंह, अब जांच कैसे बढ़ेगी आगे…जानें
Kawardha Loharidih case: आपको बता दें कि सरकार ने इस घटना को लेकर न्यायिक जांच और जांच रिपोर्ट 30 दिनों में प्रस्तुत करने को कहा था। 15 सितंबर को रेंगाखार …

Kawardha Loharidih case
कवर्धा: Kawardha Loharidih case कवर्धा के लोहारिडीह कांड की जांच को लेकर नया अपडेट आया है। सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। लेकिन न्यायिक जांच की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारी को तय समय में एक भी प्रमाण नहीं मिले हैं। जिसे लेकर अब यह माना जा रहा है कि पुलिस के पास मौजूद साक्ष्य के आधार पर ही जांच की जाएगी।
दरअसल, कवर्धा के लोहारिडीह कांड की जांच के लिए सरकार ने 20 सितंबर को न्यायिक जांच की घोषणा किया था। इस जांच समिति की जिम्मेदारी जिले के अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू को सौंपा गया था। जिसके बाद जांच अधिकारी ने 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक घटना से संबंधित मौखिक,ऑडियो और वीडियो जैसे साक्ष्य प्रस्तुत करने की तिथी तय किया था लेकिन चौंकाने वाली बात सामने आई है कि साक्ष्य प्रस्तुत करने की तिथी निकल गयी लेकिन किसी भी व्यक्ति ने कोई प्रकार का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।
read more: मंच पर भावुक हुए सिंधिया, बोले 'मैं रहूं या न रहूं अगले 50 साल तक नहीं होगी दिक्कत'
ऐसे में अब जांच समिति को अन्य साक्ष्य के सहारे जांच करना होगा। वहीं जांच समिति को अब कड़ी मशक्कत करना पड़ सकता है। जांच समिति के प्रमुख अधिकारी अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू ने बताया कि अब पुलिस के पास मौजूद साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
आपको बता दें कि सरकार ने इस घटना को लेकर न्यायिक जांच और जांच रिपोर्ट 30 दिनों में प्रस्तुत करने को कहा था। 15 सितंबर को रेंगाखार थाना के लोहारिडीह कांड हुआ था।
बता दें कि लोहारीडीह में 15 सितंबर को लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के संदेह में गांव वालों ने उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया गया था। इस मॉब लिचिंग मामले के आरोपी प्रशांत साहू (27) की 18 सितंबर की सुबह न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: No evidence found in judicial investigation of Kawardha Loharidih case, no one opened mouth, now how will the investigation proceed... know
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm