CG Accident News: छत्तीसगढ़ में Friendship Day पर दर्दनाक हादसा! 2 दोस्तों की मौत |

Ads

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक एक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे घर्षण के कारण उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में गेमन लाल देशमुख और अरुण साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 07:04 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 07:04 PM IST

CG Accident News: छत्तीसगढ़ में Friendship Day पर दर्दनाक हादसा! 2 दोस्तों की मौत |