CM Yogi Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित गणेश प्रतिमा की भेंट
पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित गणेश प्रतिमा की भेंट, CM Yogi met PM Modi and JP Nadda
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का विस्तृत आधिकारिक ब्योरा फिलहाल सामने नहीं आया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन से जुड़ी गतिविधियां लगातार चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी इससे पहले भी दिल्ली दौरों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- Mandla Ganesh Pandal Accident: गणेश पंडाल में बड़ा हादसा, 4 युवकों की हो गई मौत, पूरे गांव में छाया मातम
- Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान 5 डूबे, बीजेपी नेता के दो बेटों की मौत, इस जिले में दिल दहला देने वाला हादसा
- CM Mohan Yadav Death Threat: मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की मिली धमकी, व्हाट्सएप नंबर पर आया था मैसेज, क्या बड़े गैंग से जुड़ा है कनेक्शन?
- Heavy Rain Alert in India Today: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से UP तक होगी आफत की बारिश! 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद

Facebook


