Agra Road Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत, घायलों को ले जाया गया इलाज के लिए

Agra Road Accident News: आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक बेकाबू कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

Agra Road Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत, घायलों को ले जाया गया इलाज के लिए

Agra Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: September 26, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: September 26, 2026 3:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
  • हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Agra Road Accident News: आगरा: आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक बेकाबू कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जयप्रकाश (32), भूपेंद्र (35) और कपिल (31) के रूप हुई है। पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान कार यशवंत (33) और चंद्रकांत (35) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे ये लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे, तभी यहां डौकी थानाक्षेत्र में एक्सप्रेस वे उनकी कार अनियंत्रित होकर पर पलट गई। ( Agra Road Accident News) अहमद ने कहा कि ये सभी दिल्ली के रहने वाले थे और किसी काम से बलिया जा रहे थे।

रफ्तार बनी हादसे की वजह

Agra Road Accident News: सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि कार की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी और कार यशवंत चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार पलटने पर पिछली सीट पर बैठे जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल कार से उछल कर बाहर गिर गए और तीनों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी के परिजन को सूचना दे दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.