Paddy Price Hike 2026-27 News Update: इस बार 240 रुपए अधिक दाम पर धान खरीदी करेगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले किसानों के लिए खोला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या होगा प्रति क्विंटल रेट
Paddy Price Hike 2026-27 News Update: इस बार 240 रुपए प्रति क्विंटल अधिक दाम पर धान खरीदी करेगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले किसानों के लिए खोला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या होगा रेट
Paddy Price Hike 2026-27 News Update: इस बार 240 रुपए अधिक दाम पर धान खरीदी करेगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले किसानों के लिए खोला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या होगा प्रति क्विंटल रेट / Image: AI Generated
- पश्चिम बंगाल में धान के लिए ₹2,700 प्रति क्विंटल सुनिश्चित किया
- धान पर ₹240 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि मिलने की बात कही गई
- किसानों को बिजली बिल में ₹2 प्रति यूनिट की राहत
कोलकाता: Paddy Price Hike 2026-27 News Update दिवाली से पहले प्रदेश की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों के लंबे समय से बकाया डीए और एरियर भुगतान का आदेश जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 15 अक्टूबर तक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। वहीं, अब किसानों के हित में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए धान बोनस की रकम में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं किसानों को बिजली बिल में प्रति यूनिट 2 रुपए छूट देने का फैसला किया गया है।
धान बोनस की रकम में 240 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी
Paddy Price Hike 2026-27 News Update मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में अपने अधिनस्त मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम अधिकारी और मंत्रियों के बीच किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, जिसके बाद फैसलों पर मुहर लगा दी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसानों को पीएम-किसान योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपए की जगह 9 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार उस सारे धान की खरीद करेगी जो किसान बेचना चाहते हैं। साथ ही, धान के लिए सरकार 2 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी सुनिश्चित करेगी। बता दें कि पिछली ममता बनर्जी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर 20 रुपए प्रति क्विंटल सहायता राशि का भुगतान किया था। वहीं, इस बार धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार ने 2460 रुपए तय की है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 240 रुपए अधिक मिलेंगे।
1 लाख नौकरियां उपलब्ध कराएगी सरकार
पश्चिम बंगाल सीएम अधिकारी ने पिछली सरकार पर किसानों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों या एजेंटों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। हमारे विधायक किसानों के अभिभावक के तौर पर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारी ने ये भी दोहराया कि पश्चिम बंगाल सरकार चालू वित्त वर्ष में 1 लाख नौकरियां उपलब्ध कराएगी। साथ में, ये भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
15 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी सौगात
इससे पहले, पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आई थी। बताया गया था कि 15 अक्टूबर को अक्टूबर का वेतन और पेंशन मिलेगी। पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग ने अक्तूबर, 2026 के वेतन और पेंशन भुगतान की तारीख जारी की थी। इसके लिए बीते 23 सितंबर को एक ज्ञापन भी जारी किया गया था।
ज्ञापन के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी 15 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इसी तारीख को ग्रांट-इन-एड वेतन, पारिश्रमिक, स्टाइपेंड, मजदूरी और मानदेय का भी भुगतान होगा। इसके अलावा, पेंशन और फैमिली पेंशन का भुगतान भी 15 अक्टूबर को होगा। जहां पर भी लागू होगा, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते यानी DA और महंगाई राहत यानी DR के साथ भुगतान होगा।
ये भी पढ़ें
- Yuva Niti Samvad: युवा नीति संवाद का आयोजन, 800 से ज्यादा युवाओं ने रखी अपनी बात, नीति और विकास पर हुआ मंथन
- Nagaland Liquor Case: इस राज्य में टूटा जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, अब तक इतने लोगों को पुलिस ने दबोचा
- Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026: तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 26 घायल

Facebook


