Khairagarh News: फ्रिज खोलते ही जोरदार धमाका, किसान के उड़े दोनों पैर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, गांव में दहशत
फ्रिज खोलते ही जोरदार धमाका, किसान के उड़े दोनों पैर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत…Khairagarh News: Loud explosion as soon as the

Khairagarh News | Image Source | IBC24
- केसीजी- फ्रिज खोलते ही हुआ जोरदार धमाका,
- किसान श्रीराम वर्मा की मौके पर मौत,
- छुईखदान ब्लॉक के भोरमपुर गांव में दर्दनाक हादसा,
केसीजी: Khairagarh News: जिले के भोरमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया जिसमें एक 52 वर्षीय किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब किसान ने अपने घर में रखे फ्रिज का दरवाज़ा खोला और उसमें अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।
Khairagarh News: मिली जानकारी के अनुसार भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा (52 वर्ष) सुबह करीब 7:30 बजे अपने किचन में रखे घरेलू फ्रिज से कुछ सामान निकालने गए थे। जैसे ही उन्होंने फ्रिज का दरवाजा खोला उसमें तेज़ धमाका हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि श्रीराम वर्मा के दोनों पैर मौके पर ही अलग हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत राजनांदगांव रेफर किया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रीराम वर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
Khairagarh News: इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। धमाके के पीछे के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू किया गया था। संदेह है कि गैस लीकेज या कंप्रेसर फटने से विस्फोट हुआ हो सकता है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khairagarh News: Loud explosion as soon as the refrigerator was opened, farmer lost both his legs, died before reaching the hospital, panic in the village
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm