Girl Addicted to Mobile : रात होते ही मोबाइल पर ऐसा काम करती थी युवती, मां ने रंगे हाथों पकड़ा तो घर से भागी, फिर कर बैठी ये कांड
रात होते ही मोबाइल पर ऐसा काम करती थी युवती…Girl Addicted to Mobile: The girl used to do such things on her mobile as soon as the night
- दसवीं कक्षा की छात्रा को लग गई गलत लत,
- मां की डांट से नाराज होकर दोस्त के साथ घर से भागी
- दोनों नाबालिग खंडवा रेलवे स्टेशन पर टीटीई द्वारा पकड़े गए
खंडवा : Girl Addicted to Mobile : खंडवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रीवा की एक 15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर अपने सहपाठी के साथ घर से भाग गई। बिना टिकट यात्रा कर रही इन दोनों नाबालिगों को रेलवे पुलिस ने खंडवा स्टेशन पर पकड़ लिया और उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के हवाले कर दिया।
Girl Addicted to Mobile : रीवा की रहने वाली छात्रा बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया चला रही थी। जब उसकी मां ने यह देखा तो उन्होंने मोबाइल छीन लिया और उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर लड़की ने घर छोड़ने का फैसला किया और अपने 17 वर्षीय सहपाठी को बुलाया। दोनों बिना किसी योजना के बेतरतीब तरीके से ट्रेन में सवार हो गए और बिना टिकट यात्रा करने लगे। जब ट्रेन खंडवा स्टेशन पहुंची, तो ट्रेन टिकट निरीक्षक (TTE) ने उनकी टिकट जांची और बिना टिकट पाए जाने पर आरपीएफ को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे नाबालिग हैं, जिसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा गया।
Girl Addicted to Mobile : बाल कल्याण समिति ने बच्चों के माता-पिता को सूचना दी, जिसके बाद माता-पिता रीवा से खंडवा पहुंचे और अपने बच्चों को वापस ले गए। CWC के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और दसवीं कक्षा के छात्र हैं। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया कि वह मोबाइल चलाने की आदी है, लेकिन उसकी मां ने बोर्ड परीक्षा के कारण उसे फोन से दूर रहने को कहा, जिससे गुस्से में आकर उसने घर छोड़ दिया। बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग के बाद दोनों बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया। माता-पिता ने भरोसा दिलाया कि अब वे अपने बच्चों पर सही तरीके से ध्यान देंगे और उनकी शिक्षा में सहयोग करेंगे। अब दोनों नाबालिग अपने घर लौट गए हैं और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छात्रा मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण मां की डांट से नाराज होकर अपने दोस्त के साथ घर से भाग गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Girl Addicted to Mobile: The girl used to do such things on her mobile
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm