Khandwa News: लड़कों से बात करने पर टोका, तो दो सहेलियां प्रेमियों के साथ रची फिल्मी साजिश, फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था
Khandwa News: लड़कों से बात करने पर टोका, तो दो सहेलियां प्रेमियों के साथ रची फिल्मी साजिश, फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था

Khandwa News
- प्रेम में बाधा बनी परिजनों की रोकटोक,
- नाबालिग सहेलियां घर छोड़ मुंबई भागीं,
- खंडवा में ट्रेन से उतारी गईं,
खंडवा: Khandwa News: परिजन की रोकटोक से परेशान बिहार की दो नाबालिग सहेलियों ने मुंबई में बसने का प्लान बना लिया। प्रेमियों से बात की तो उन्होंने साथ देने की हामी भर दी। बोले कि पहले तुम जाओ, फिर हम आते हैं। प्रेमियों ने लड़कियों को मुंबई की ट्रेन में बैठा दिया। लड़कियों के भागने की बात परिजनों को पता लगी तो वे पुलिस के पास पहुँचे। मोबाइल लोकेशन सर्च की गई। इसके आधार पर खंडवा रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स ने उन्हें स्टेशन पर उतार लिया और सरकारी खानापूर्ति के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Khandwa News: लड़कियाँ बिहार के नालंदा ज़िले की रहने वाली हैं। एक ही स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। खंडवा बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की तो पता चला कि एक छात्रा अपने दादा-दादी से परेशान थी, तो दूसरी अपने माता-पिता और भाई से। एक के पिता दिल्ली में मिट्टी के बर्तन बनाते हैं, तो दूसरी के पिता अहमदाबाद की फ़ैक्ट्री में मज़दूरी करते हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि 15 और 16 साल की सहेलियाँ नालंदा के एक गाँव में आसपास ही रहती हैं। दोनों के नाबालिग प्रेमी भी उसी मोहल्ले में रहते हैं। वे अधिकतर समय अपने प्रेमियों से फ़ोन पर बात करती रहती थीं। परिजन उन्हें टोकते थे। इसी कारण परिवार में आए दिन विवाद होता था। उन्होंने प्रेमियों के साथ मुंबई जाकर शादी करने और वहीं बसने का प्लान बना लिया।
Read More : आर.आश्विन का बड़ा ऐलान.. इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL से भी किया संन्यास का ऐलान, फैंस हैरान
Khandwa News: लड़कियों के कहने पर उनके प्रेमियों ने करीब 10 दिन पहले मुंबई जाकर किराए का मकान देख लिया था। मुंबई में ही रहने वाले दोस्त की मदद से वहाँ रहने के लिए व्यवस्थाएँ जुटा ली थीं। गाँव लौटकर लड़कियों से कहा– पहले तुम जाओ, वहाँ 8 दिन रहो, उसके बाद हम आते हैं। 23 अगस्त को दोनों सहेलियाँ जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए निकलीं। उनके पास मोबाइल थे, जो उन्होंने छात्रवृत्ति योजना में मिले रुपयों से खरीदे थे। इन्हीं मोबाइलों को ट्रेस करके नालंदा पुलिस ने उनकी लोकेशन निकाली। फिर खंडवा RPF को सूचना दी। खंडवा रेलवे स्टेशन पर 24 अगस्त की रात साढ़े 11 बजे RPF ने दोनों सहेलियों को उतार लिया।
Khandwa News: खंडवा RPF ने लड़कियों के परिजन को सूचना दी। वे स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार दोपहर टैक्सी से खंडवा पहुँचे। 1400 किलोमीटर का सफर 27 घंटे में तय किया। यहाँ बाल कल्याण समिति ने परिजन के बयान दर्ज किए और लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान एक छात्रा ने अपने भाई के साथ जाने से मना कर दिया। भाई भी घबरा गया कि रास्ते में फिर कोई गड़बड़ न हो जाए। समिति ने दोनों भाई-बहन को समझाइश दी और घर के लिए रवाना किया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वे बिहार के नालंदा ज़िले की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा की छात्राएँ थीं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khandwa News: Two school friends left home and planned marriage
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm