AD · 728×90Advertisement

Khandwa Thar Accident Case: हादसा नहीं, क़त्ल था ‘थार एक्सीडेंट’.. प्रेम-प्रसंग के चलते जीजा ने ही रची थी खूनी साजिश, आप भी पढ़ें ये हैरान कर देने वाले खुलासे ..

Khandwa Thar Accident Case Big Reveal: खंडवा थार हादसा नहीं हत्या की साजिश निकला, प्रेम प्रसंग में आरोपी ने रची पूरे परिवार को खत्म करने की योजना

Khandwa Thar Accident Case Big Reveal

Khandwa Thar Accident Case Big Reveal

satya prakash
Published: 18 Apr 2026 | 12:24 pmModified: 18 Apr 2026 | 12:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. थार हादसा नहीं, प्रेम प्रसंग में रची गई थी हत्या की साजिश
  2. साली की शादी रोकने के लिए जीजा ने किया खौफनाक प्लान
  3. पुलिस जांच में खुलासा, आरोपी हिरासत में
खंडवा: बीते दिनों जिले के मूंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केनूद के पास एक भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अब पुलिस ने जाँच के बाद इस घटना को लेकर जो खुलासे किए हैं वे बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाले हैं। (Khandwa Thar Accident Case Big Reveal) यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश थी। इस पूरे साजिश को किसी और ने नहीं बल्कि खुद बीजेपी नेता लवकुश ने अंजाम दिया था। फ़िलहाल वह पुलिस की हिरासत में है।

SP ने किया पूरे साजिश का पर्दाफाश

घटना को लेकर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि यह घटना हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर प्रेम में आक्रोशित होकर दिया गया अंजाम है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। इस घटना में सनावद के लवकुश पर कई तरह के आरोप लगे हैं।

साली से अफेयर, पूरे परिवार के कत्ल की साजिश

दरअसल जो आरोपी लवकुश है, उसका अपनी ही साली सारिका से करीब 12 सालों से प्रेम प्रसंग था। लेकिन अब साली सारिका का विवाह दूसरी जगह फ़ाइनल हो गया था। जीजा लवकुश उसकी शादी नहीं होने देना चाहता था। सारिका की शादी तय होने से नाराज़ जीजा लवकुश ने पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची और इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं इससे पहले मूंदी थाने में एक शिकायती आवेदन भी परिवार की तरफ से लवकुश के खिलाफ दिया गया था। (Khandwa Thar Accident Case Big Reveal) लेकिन गुरुवार को जब यह घटना घटी तब जाकर यह मामला प्रकाश में आया और खुलासा हुआ कि इस घटना को हत्या की नियत से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया और इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि, बलेनो कार में सवार सौरभ अपनी माँ सुमन बाई, भाई-बहन और साले के साथ मूंदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थार कार ने उनकी गाड़ी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी माँ सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सारिका, रविंद्र राठौर और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। आरोपी लवकुश बीजेपी का सक्रिय सदस्य भी बताया जा रहा है, हालांकि वह पार्टी में किसी पद पर नहीं है। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/04/Uploads_KHANDWA_1704-KHD-THAR-UPDT-NF3.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/04/Uploads_KHANDWA_1704-KHD-THAR-UPDT-NF1.mp4"][/video] [video width="856" height="480" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/04/Uploads_KHANDWA_1704-KHD-THAR-UPDT-NF2.mp4"][/video]

इन्हें भी पढ़ें:-

दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या

इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप

मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन

एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया

इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि यह सोची-समझी हत्या की साजिश थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Khandwa Thar Crash Turns Murder Plot: BJP Worker Planned Family Killing Over Love Affair, Police Reveal

खंडवा (पूर्व निमाड़)

और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm