Khargone Crime News: सरकारी बंगलों में चोरों का अजीबोगरीब कारनामा! आधी रात तहसीलदार के घर आए चोर, फिर बैठकर कर करने लगा ये काम, हरकत देख पुलिस भी हैरान
Khargone Crime News: सरकारी बंगलों में चोरों का अजीबोगरीब कारनामा! आधी रात तहसीलदार के घर आए चोर, फिर बैठकर कर करने लगा ये काम, हरकत देख पुलिस भी हैरान

Khargone Crime News
- पॉश इलाके में चोरी का अनोखा मामला
- चोरों ने लड्डू खाकर नकदी चुराई
- CCTV के सामने भी नहीं रुके
खरगोन: Khargone Crime News: मध्यप्रदेश के खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र की पाश और सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो सरकारी बंगलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने उप-संचालक कृषि एस.एस. राजपूत के सरकारी बंगले में चार ताले तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने किचन में रखे ड्रायफ्रूट से बने लड्डू और गजक खाए और कुछ ले भी गए। वहीं तहसीलदार खुमानसिंह चौहान के आवास से भी चोरों ने हजारों रुपए नकद और अन्य सामान चोरी किया।
पॉश इलाके में चोरी का अनोखा मामला (Khargone news)
अधिकारी एस.एस. राजपूत ने बताया कि वे शनिवार रात भोपाल गए थे। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। जब वे घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारियों से कपड़े फेंके हुए थे और घर में रखे लड्डू, काजू-बादाम और गजक के डिब्बे खाली मिले। पुलिस जांच के कारण फिलहाल उन्होंने चोरी गए सामान का पूरा मिलान नहीं किया है।
चोरों ने लड्डू खाकर नकदी चुराई (Khargone theft news)
Khargone Crime News: उसी कॉलोनी में तहसीलदार खुमानसिंह चौहान के निवास पर भी चोरों ने धावा बोला और आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा हजारों रुपये चोरी कर ले गए। अधिकारियों ने पॉश इलाके में हुई चोरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों के आवास होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर चोरी कर गए। निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोरों ने छेड़छाड़ की।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट शादी पर बवाल! रिटायर्ड अफसर के परिवार हुआ समाज से बहिष्कृत, बेटे की शादी के बाद... अब पुलिस ने दर्ज किया FIR
- नशे में धुत ट्रक चालक ने मचाया आतंक, खौफनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, लाइव देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं
- किसानों के लिए राहत भरी खबर... कल से काम में लौटेंगे सहकारी कर्मचारी, संघ के पदाधिकारियों ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चोरों ने एस.एस. राजपूत के बंगले से लड्डू, गजक और ड्रायफ्रूट तथा खुमानसिंह चौहान के घर से नकद और आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khargone Crime News: Strange act of thieves in government bungalows
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm