Kolhapur Dead Man Alive: ब्रेकर में एम्बुलेंस के उछलते ही लाश में आ गई जान, घर पर हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, परिवार वालों के चेहरे पर आई मुस्कान
Kolhapur Dead Man Alive: ब्रेकर में एम्बुलेंस के उछलते ही लाश में आ गई जान, घर पर हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, परिवार वालों के चेहरे पर आई …

कोल्हापुर: Kolhapur Dead Man Alive महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के 15 दिन बाद एक व्यक्ति वापस घर लौट आया। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कसाबा-बावड़ा निवासी पांडुरंग उल्पे को 16 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उल्पे के पड़ोसी और रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
Kolhapur Dead Man Alive उल्पे की पत्नी ने कहा, 'जब हम उनके शव को अस्पताल से घर ला रहे थे, तो उस दौरान ही जब एम्बुलेंस एक स्पीड ब्रेकर से गुजरी और हमने देखा कि उनकी उंगलियों में हलचल हो रही है। ' एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां वे एक पखवाड़े तक रहे और इस दौरान उनकी 'एंजियोप्लास्टी' हुई। उल्पे सोमवार को अस्पताल से घर वापस आ गए।
Read More: Chhattisgarh Cabinet Expansion: सीएम साय ने राज्यपाल रामेन डेका से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के साथ बदले जा सकते हैं कई मंत्रियों का प्रभार घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए उल्पे ने कहा, 'मैं सैर करके घर आया था और चाय पीकर बैठा था। मुझे चक्कर आ रहा था और सांस फूल रही थी। मैं बाथरूम गया और उल्टी कर दी। मुझे याद नहीं कि उसके बाद क्या हुआ, मुझे अस्पताल कौन ले गया।' उस अस्पताल की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है, जिसने उल्पे को मृत घोषित कर दिया था।
FAQ: कोल्हापुर की चमत्कारिक घटना पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. पांडुरंग उल्पे को कैसे मृत घोषित किया गया था?
16 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद पांडुरंग उल्पे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2. "पांडुरंग उल्पे" की उंगलियों में हलचल कैसे देखी गई?
जब एम्बुलेंस एक स्पीड ब्रेकर से गुजरी, तो परिवार ने देखा कि उनकी उंगलियों में हलचल हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाया गया।
3. क्या "पांडुरंग उल्पे" की एंजियोप्लास्टी सफल रही?
हां, दूसरे अस्पताल में 15 दिनों तक इलाज के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सफल रही, और वे अब घर लौट आए हैं।
4. क्या उस अस्पताल ने बयान दिया है जिसने उल्पे को मृत घोषित किया था?
अभी तक उस अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है जिसने पांडुरंग उल्पे को मृत घोषित किया था।
5. क्या "पांडुरंग उल्पे" पूरी तरह से ठीक हो गए हैं?
उल्पे अब पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आए हैं, हालांकि आगे भी नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता हो सकती है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Kolhapur Dead Man Alive: ‘Dead’ Man Revived After Ambulance Hits Speed Breaker
KOLHAPUR
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pm