BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News: छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों के मानदेय में होगी 50% की वृद्धि? इन मांगों को लेकर मैदान पर डटे

honorarium increase 50% employees of Chhattisgarh: अंशकालिक से पूर्णकालिक रूप से कार्यरत रसोइयों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए और तीसरी मांग अनुसार बिना कारण या प्रक्रिया के रसोइयों …

छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का आंदोलन , image source: ibc24

छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का आंदोलन , image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 29 Jul 2025 | 8:48 pmModified: 29 Jul 2025 | 8:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. वादा अनुसार शीघ्र दी जाए 50% मानदेय वृद्धि 
  2. कलेक्टर दर पर मानदेय की भी मांग
  3. रसोइयों को कार्य से बाहर करना बंद किया जाए

कोण्डागांव: CG News जिला मुख्यालय कोण्डागांव के डीएनके मैदान में छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का तीन दिवसीय धरना आंदोलन आज भी जारी रहा। तेज बारिश के बावजूद कोण्डागांव, केशकाल, माकड़ी, फरसगांव और बड़ेराजपुर ब्लॉक से बड़ी संख्या में रसोइयां अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। प्रदर्शन 28 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जुलाई तक चलेगा। आज धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी समर्थन देने पहुंचे।

छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईयों का तीन दिवसीय धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सगराम मरकाम, जिला सचिव शंभूलाल मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष कुमार सिंह मरकाम, संरक्षक दयालु भारद्वाज सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि, रसोइयां वर्षों से न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जबकि उनसे अब पूर्णकालिक कार्य लिया जा रहा है।

read more:  PM Modi in Parliament: पीएम मोदी ने सदन में किया पुरानी घटनाओं को याद, कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- 'मेरी कुछ बातें चुभने वाली हैं' 

वादा अनुसार शीघ्र दी जाए 50% मानदेय वृद्धि

Demand for increase in honorarium, इसी आधार पर रसोइया संघ की प्रमुख मांगें हैं कि, चुनावी घोषणा पत्र के वादा अनुसार उन्हें 50% मानदेय वृद्धि शीघ्र दी जाए। अंशकालिक से पूर्णकालिक रूप से कार्यरत रसोइयों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए और तीसरी मांग अनुसार बिना कारण या प्रक्रिया के रसोइयों को कार्य से बाहर करना बंद किया जाए।

धरना स्थल पर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कोण्डागांव जिले में लगभग 3000 से अधिक रसोइया स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना को संचालित करने में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1995 से सेवा में लगे रसोइयों से पहले केवल तीन घंटे का कार्य लिया जाता था, लेकिन वर्तमान में उनसे पूरे दिन की ड्यूटी ली जाती है, फिर भी उन्हें उतना ही नाममात्र मानदेय दिया जा रहा है।

कलेक्टर दर पर मानदेय की भी मांग

read more:  Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का खास तोहफा, इन स्टेशनों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हर वर्ग को मिलेगी सुविधाएं

उन्होंने मांग की कि यदि कलेक्टर दर पर मानदेय संभव नहीं है तो कम से कम इतना तो दिया जाए जिससे रसोइया अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई ठीक से कर सकें। जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित किया जाएगा।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया संयुक्त संघ अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है— मानदेय में 50% वृद्धि अंशकालिक से पूर्णकालिक कार्यरत रसोइयों को कलेक्टर दर पर भुगतान बिना कारण रसोइयों को कार्य से हटाना बंद किया जाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Will there be a 50% increase in the honorarium of these employees of Chhattisgarh? They are on the ground with these demands

शहर की खबरें

कोंडागांव

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm