मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 14 बच्चे बीमार, आठ भर्ती
मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 14 बच्चे बीमार, आठ भर्ती
कोरबा, 25 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 14 बच्चे बीमार हो गए। उनमें से आठ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरबा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर करतला क्षेत्र के बीरतराई गांव में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 14 बच्चे बीमार हो गए।
उन्होंने बताया कि भोजन करने के बाद जब बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तब वहां मौजूद शिक्षकों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद छह बच्चों को घर भेज दिया गया तथा आठ अन्य बच्चों को कोरबा जिला मुख्यालय में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉक्टर अविनाश मेश्राम ने बताया कि भोजन के बाद तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर आठ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
भाषा सं संजीव संजीव राजकुमार

Facebook


