Malviya Nagar Restaurant Fire: 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत, राजधानी के इस रेस्टोरेंट में आग का तांडव, चारों तरफ मची अफरातफरी, देखे वीडियो..
Malviya Nagar Restaurant Fire: 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत, राजधानी के इस रेस्टोरेंट में आग का तांडव, चारों तरफ मची अफरातफरी, देखे वीडियो..
Malviya Nagar Restaurant Fire | Photo Credit: AI
- दिल्ली होटल में आग लगने से 20 की मौत
- 35 लोग सुरक्षित
- पीएम मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान
नई दिल्ली: Malviya Nagar Restaurant Fire देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। (delhi restaurant fire) जिसमें अब तक 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं कई लोग बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली।
Delhi Restaurant Fire News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक होटल की है, जहां भीषण आग लग गई है। (Malviya Nagar Restaurant Fire) जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग होटल की एक मंजिल से फैलते हुए ऊपरी फ्लोर तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
दमकल की दस गाड़ियां मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एएनआई ने बताया कि आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई है।
आग लगने का कारण अज्ञात
घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग धुएं में फंस गए जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्टोरेंट से हुई। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
Massive fire breaks out at a restaurant in Delhi’s Malviya Nagar
A woman jumps from the building to save her life. At least 10 dead
Warning⚠️: Disturbing images pic.twitter.com/Q6pzw4nbGI
— Karan Singh / करन सिंह (@Journo_Karan) June 3, 2026
CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख
घटना को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि “मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
पीएम मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान
घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। वहीं जान गवाने लोगों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। अपने पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘पीएम मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।’
PM Modi condoles the loss of lives in the Malviya Nagar fire incident, announces ex-gratia of Rs 2 lakh to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 to the injured pic.twitter.com/VbE7D3AhyB
— ANI (@ANI) June 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- Pendra Murder Case: पेंड्रा ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! इस वजह से दिया गया था वारदात को अंजाम, यहां से बुलाए गए थे शूटर, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
- Vande Bharat: TMC में ‘फूट’ की आहट, ‘दीदी’ के तीखे तेवर, ममता का हल्लाबोल… बंगाल में फिर बवाल! क्या प्रदेश में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’

Facebook


