BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Banwari Lal Agarwal passes away: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का आज 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन …

Narmadapuram News

Narmadapuram News

Dr.Anil Shukla
Published: 15 Oct 2025 | 11:29 pmModified: 15 Oct 2025 | 11:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. बनवारी लाल अग्रवाल का 78 साल की उम्र में निधन
  2. कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे मंत्री लखनलाल देवांगन
  3. तीन साल पहले हुआ था बेटे का निधन

कोरबा: Banwari Lal Agarwal passes away, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का आज 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के निधन की कोरबा भाजपा इकाई ने पुष्टि की है। बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष थे। जो कि 28 मार्च 2021 से विधानसभा उपाध्यक्ष बने थे। भाजपा से होने के बावजूद पूर्व सीएम अजीत जोगी (कांग्रेस) ने इन्हें विस उपाध्यक्ष का पद सौंपा था। और यही से विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने की परंपरा शुरू हुई थी लेकिन अब यह परंपरा खत्म हो गई है।

बनवारीलाल अग्रवाल कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने जनसंघ के समय से की थी और हमेशा सादगी, ईमानदारी व निष्पक्षता को प्राथमिकता दी।राजनीति में आने से पहले वे पेशे से वकील थे। रायपुर विश्वविद्यालय से एम.एससी., बी.एड. और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा को अपना उद्देश्य बनाया। उनका जनसंपर्क अत्यंत व्यापक था और वे गरीब-मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले नेताओं में गिने जाते थे।

कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे मंत्री लखनलाल देवांगन

Banwari Lal Agarwal passes away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। कुछ दिनों पहले ही उनके निवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानने के लिए मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, परविंदर सिंह, पार्षद युगल कैवर्त भी उपस्थित रहे।

तीन साल पहले हुआ था बेटे का निधन

बता दें कि करीब तीन साल पहले 28 दिसंबर 2022 को उनके बेटे का भी निधन हो गया था। उनके बेटे कोरबा निवासी कारोबारी अभिषेक अग्रवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। जो उनके लिए एक बड़ा सदमा था। उनके बेटे को कुछ दिनों पहले ही तबीयत खराब होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए थे।

read more:  DA Hike: राज्य सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों महंगाई भत्ता, पेंशनधारकों के महंगाई राहत में भी बढ़ोत्तरी 

read more:  UP Police leave cancelled: कल से 28 अक्टूबर तक नहीं मिलेगी पुलिसकर्मियों को छुट्टी, सीएम के निर्देश पर डीजीपी ने जारी किया आदेश

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Former Deputy Speaker of Chhattisgarh Assembly Banwari Lal Agarwal passes away; was ill for a long time

शहर की खबरें
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am