BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Korba Viral Video: भारी बारिश के बीच छिड़ा युद्ध! पत्नी के साथ ऐसी हरकत करने पर पति ने युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे, देखें वीडियो

Korba Viral Video: भारी बारिश के बीच छिड़ा युद्ध! पत्नी के साथ ऐसी हरकत करने पर पति ने युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे, देखें वीडियो

Korba Viral Video| Image Credit: IBC24

Korba Viral Video| Image Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 05 Jul 2025 | 2:40 pmModified: 05 Jul 2025 | 2:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. भारी बारिश में पति ने की युवक की पिटाई
  2. एक घंटे तक चलता रहा ड्रामा
  3. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Korba Viral Video: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं। ताजा मामला पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ा है, जिसमें एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और उसकी जेब से कुछ सामान भी निकाल रहा है।

READ MORE: Jagdalpur Shivling: सावन से पहले प्रकट हुए भोलेनाथ! बरगद के नीचे निकला रहस्यमयी शिवलिंग, रातों-रात उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

करीब 1 घंटे तक भारी बारिश के बीच मारपीट

बताया जा रहा है कि, यह मारपीट करीब 1 घंटे तक सड़क पर भरी बारिश के बीच चलती रही। मार खाने वाला युवक लगातार पिटता रहा, और मारपीट करने वाला उसे बार-बार थप्पड़ और लात-घूंसे मारता रहा। इस दौरान मौके पर कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आए, लेकिन किसी ने ठोस हस्तक्षेप नहीं किया। स्थानीय निवासियों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही यह भी लिखा कि अटल आवास, खरमोर इंडस्ट्रियल एरिया में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा है और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

READ MORE: Bijapur Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर, शव सहित हथियार बरामद 

पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था युवक

जानकारी के मुताबिक, पिटाई करने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि मार खाने वाला युवक उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता है। दोनों ही युवक इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अटल आवास में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी यहां कई बार मारपीट, चोरी और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी है। पुलिस ने अटल आवास में रहने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान और दस्तावेज जांच के लिए अभियान शुरू किया है। रहवासियों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।

READ MORE: Jashpure Global Brand: जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड.. मिलेगी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान, साय सरकार ने लिया ये बड़ा निर्णय 

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Korba Viral Video: सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिल गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच अटल आवास के निवासी इन घटनाओं से डरे हुए हैं और लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/07/Korba-Crime-News.mp4

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Korba Viral Video

शहर की खबरें
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm