BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Jail Break News: कोरबा में दिन दहाड़े जेल ब्रेक: चारदीवारी फांद कर फरार हुए चार कैदी

Korba Jail Break News: इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जिला जेल कोरबा …

Korba Jail Break News, image source: ibc24

Korba Jail Break News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 02 Aug 2025 | 7:32 pmModified: 02 Aug 2025 | 7:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार 
  2. जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प

कोरबा:  Korba Jail Break News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए हैं। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्र से यह चारों आरोपी जेल दाखिल कराए गए थे।

इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जिला जेल कोरबा में आज दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य यह घटना घटित की गई। बताया जा रहा है कि कैदी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल दाखिल कराया गया था। इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की।

read more:  SBI Internship: 10वीं पास? SBI दे रहा फ्री इंटर्नशिप और सर्टिफिकेट! घर बैठे AI और डिजिटल बैंकिंग सीखें, ₹29,000 महीना…

जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार

Korba Jail Break News बताया जा रहा है कि ये सभी जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार संभवतः रस्सी के सहारे फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को पता चला तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

read more:  Jashpur News: बारिश में चप्पल पहनकर स्कूल आए बच्चों को प्राचार्य ने नहीं दी एंट्री, तो भड़के अभिभावकों ने लगाया गंभीर आरोप 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Jail break in broad daylight in Korba: Four prisoners escaped by jumping over the boundary wall

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am