Korba Amit Sahu Murder Case: अमित साहू के हत्यारों को उम्रकैद की सजा.. महज पैसों के लालच में की थी निर्मम तरीके से हत्या, जानें आरोपियों के नाम..
तीनों आरोपी मृतक के ही गांव के रहने वाले और पड़ोसी हैं। इस फैसले से न्याय की जीत हुई है और समाज में एक कड़ा संदेश गया है कि ऐसे …

Korba Amit Sahu Murder Case News and Update
- अमित साहू हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद
- बोलेरो से आठ बार कुचलकर की गई बेरहम हत्या
- बोलेरो से आठ बार कुचलकर की गई बेरहम हत्या
Korba Amit Sahu Murder Case News and Update: कोरबा: करतला थाना क्षेत्र में 14 फरवरी, 2024 की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें एक युवक को बेरहमी से कुचलकर मार डाला गया था। इस जघन्य हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल मृतक की पहचान 25 वर्षीय अमित साहू के तौर पर की गई थी। अमित एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। घटना का मुख्य आरोपी मृतक का ही पड़ोसी हेमलाल दिव्य था, जिसने पैसों के लालच में इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। बताया गया था कि, हेमलाल ने पहले गांव के ही एक व्यक्ति से शौच जाने का बहाना बनाकर मोबाइल फोन लिया और फरार हो गया। इसके बाद, दरिंदों ने अमित साहू को पकड़ा। उन्होंने अमित के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए और बोलेरो वाहन से आठ बार कुचला। इतना ही नहीं, जब अमित तड़प रहा था, तब उन्होंने पत्थर से उसके सिर को भी कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
Korba Amit Sahu Murder Case News and Update: इस मामले की सुनवाई तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे की अदालत में हुई। शासकीय अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि कुल 22 गवाहों की गवाही और ठोस सबूतों के आधार पर अदालत ने यह ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। न्यायालय ने मुख्य आरोपी 28 वर्षीय हेमलाल दिव्य, 27 वर्षीय पवन कंवर और 24 वर्षीय राजेश लहरे को दोषी करार दिया। तीनों आरोपियों को धारा 302 (हत्या) के तहत आजीवन कारावास, धारा 201 (सबूत मिटाना) के तहत 3 वर्ष की सजा, और धारा 120-B (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत 7 वर्ष की सजा सुनाई गई है।
उल्लेखनीय है कि तीनों आरोपी मृतक के ही गांव के रहने वाले और पड़ोसी हैं। इस फैसले से न्याय की जीत हुई है और समाज में एक कड़ा संदेश गया है कि ऐसे जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Amit Sahu Murder Case News and Update, The court sentenced the main accused to life imprisonment
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am