BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Chori News: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी, आधी रात इतने लाख का गुटखा और सिगरेट ले उड़े चोर, नहीं लगी पुलिस को भनक

Korba Chori News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसईबी पुलिस चौकी से लगे मुख्य मार्ग पर स्थित जय माँ …

korba news

korba news

muskan mishra
Published: 03 Mar 2026 | 2:07 pmModified: 03 Mar 2026 | 5:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. पुलिस चौकी के पास चोरी
  2. छज्जा तोड़कर लाखों पार
  3. सुबह खुला बड़ा राज

Korba Chori News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसईबी पुलिस चौकी से लगे मुख्य मार्ग पर स्थित जय माँ दुर्गा डेली नीड्स नामक चाय व जनरल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बेखौफ अंदाज में सेंधमारी कर डाली। चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पान मसाला, महंगे सिगरेट सहित करीब 1 लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

Korba News: दुकान खोलने पहुंचे तब पता चला क्या-क्या हुआ

घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब दुकान संचालक अशोक सिंह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। सामने टूटा हुआ छज्जा, अंदर बिखरा सामान और खाली पड़े रैक देखकर वे सन्न रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी इतनी नजदीक है, तब भी यदि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल जाएं, तो सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत खुद सामने आ जाती है। खास बात यह भी है कि हाल ही में होली पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी थी।

2 नाबालिग समेत 3 लोग को गिरफ्तार किया

वहीं ऐसे ही 5 दुकानों में चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 लोग को गिरफ्तार किया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि चेतावनियों और फ्लैग मार्च के बावजूद आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या रात में गश्त व्यवस्था कमजोर है या फिर अपराधियों को किसी तरह का डर ही नहीं रहा ? फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर सीधा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Korba Chori News

शहर की खबरें
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm
Neeru Dhanda Gold Medal: जिसके पास अपनी राइफल तक नहीं थी, उसी बेटी ने देश को दिलाया गोल्ड! Neeru Dhanda की संघर्ष भरी कहानी

Neeru Dhanda Gold Medal: जिसके पास अपनी राइफल तक नहीं थी, उसी बेटी ने देश को दिलाया गोल्ड! Neeru Dhanda की संघर्ष भरी कहानी

01 Oct 2026 | 3:06 pm