Korba Memu Train Incident: जब मेमू ट्रेन भूल गया अपना रूट, स्टेशन की जगह पहुंच गया कोयला खदान, यात्री बोले- ये कहां आ गए हम?
जब मेमू ट्रेन भूल गया अपना रूट…Korba Memu Train Incident: When the Memu train forgot its route and reached a coal mine instead of the

Korba Memu Train Incident | Image Source | IBC24
- गेवरा रोड की जगह पहुंच गई कोयला खदान,
- मेमू ट्रेन की बड़ी चूक से यात्रियों में हड़कंप,
- बड़ी लापरवाही का रेलवे ने शुरू की जांच,
कोरबा: Korba Memu Train Incident: बिलासपुर से कोरबा तक अपने तय समय पर पहुंची मेमू लोकल ट्रेन शनिवार को उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब उसने अपने अंतिम स्टेशन गेवरा रोड की बजाय कोरबा से रवाना होकर सीधा कोयला खदान स्थित लोड साइडिंग जुमाडीह की ओर रुख कर लिया। चारों ओर कोयले के ढेर मालगाड़ियों की कतार और अनजान लोकेशन देख यात्रियों के होश उड़ गए।
Korba Memu Train Incident: इस तकनीकी भूल ने यात्रियों को न सिर्फ असमंजस में डाला बल्कि रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर के निर्देश का पालन करते हुए ट्रेन को जुमाडीह की ओर बढ़ाया। करीब 1 घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही जब तक कि वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं मिली।
Korba Memu Train Incident: घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ट्रेन को बिना गेवरा रोड स्टेशन पहुंचे ही वापस कोरबा स्टेशन बुला लिया गया। अब रेलवे विभाग ने इस चूक को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह लापरवाही सिग्नलिंग या स्टेशन मास्टर स्तर पर हुई भ्रम की स्थिति का परिणाम हो सकती है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद गंभीर माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "कोरबा मेमू ट्रेन घटना" में ट्रेन अपने निर्धारित अंतिम स्टेशन गेवरा रोड की बजाय गलती से जुमाडीह कोयला साइडिंग की ओर चली गई, जिससे यात्री घबरा गए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Memu Train Incident: When the Memu train forgot its route
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am